फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   problem of water logging

जलभराव की समस्या पर लगाया जाम

Mon, 16 Mar 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 16 Mar 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
problem of water logging

मैनपुरी फाटक के पास सूत मिल के सामने जलभराव की समस्या पर सैकड़ों की

विज्ञापन
संख्या में लोगाें ने हाइवे पर जाम लगा दिया। घर में गंदा पानी घुसने से गुस्साई महिलाएं सड़क पर बैठ गईं। करीब दो घंटे तक हाइवे पर यातायात ठप रहा। लोगों सरकार तथा प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

सूचना पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ईश्वरचंद्र ने किसी प्रकार गुस्साएं लोगों क ो जाम खोलने के लिए राजी किया। सिटी मजिस्ट्रेट ने एक माह के भीतर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया है। जलनिकासी की व्यवस्था न होने से मैनपुरी फाटक के पास रणवीर नगर, शिवनगर, जालिम का अड्डा जलभराव की समस्या खड़ी हो गई है।

एक माह पहले तक सूत मिल की ओर पानी जाता रहता था, लेकिन आवास विकास के  द्वारा जलनिकासी का रास्ता बंद करने से समस्या ने गंभीर रूप धारण कर लिया है। शनिवार से हो रही बरसात के बाद से नालियां ओवरफ्लो हो गई हैं। सड़कों पर पानी भरा होने के कारण सैकड़ों घरों में पानी भर गया है।
विज्ञापन


समस्या इस हद तक गंभीर रूप धारण कर चुकी है कि बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। मैनपुरी सांसद तेजप्रताप के पिता स्व. रणवीर सिंह के नाम पर बसे रणवीर नगर में तो लोग घरों में कैद रहने क ो मजबूर हैं। घरों में पानी भर जाने से गुस्साए लोगों के सब्र का प्याला छलक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को करीब 11 बजे सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग सड़क पर आ गए और सूत मिल के सामने हाइवे पर अवरोध खड़े कर जाम लगा दिया। गुस्साए लोगों ने सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महेश सिंह यादव, सुभाष सिंह यादव, शिवराजसिंह, ईश्वरचंद्र, ज्ञानेंद्र सिंह, हृदेश कुमार, सरकार सिंह, राममनोहर आदि ने बताया कि वे तहसील दिवस पर जिलाधिकारी को भी अवगत करा चुके है।

इसके अलावा लोनिवि मंत्री शिवपाल सिंह यादव से भी गुहार लगा चुके हैं। मजबूरी में उन्हें जाम लगाने के लिए बाध्य होना पड़ा है। जाम लगने की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी विनोद सिंह यादव हमराह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे।

उन्होंने जाम खुलवाने के लिए भरसक प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली। महिलाएं किसी भी सूरत में बिना समस्या के समाधान के लिए जाम खोलने के लिए तैयार नहीं थीं। पानी निकालने के लिए पालिका से टैंकर भी बुला लिया गया था।


बाद में सिटी मजिस्ट्रेट ईश्वर चंद्र मौके पर पहुंचे और लोगों की बात सुनी। इसके बाद वे हाईवे पुल तक गए। आंदोलनकारियों को उन्होंने आश्वासन दिया कि नाले का निर्माण कर पानी कुनैरा वाले नाले में डाला जाएगा। नाले का निर्माण एक माह में कराकर समस्या का समाधान निकाल लिया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट का आश्वासन मिल जाने के बाद लोग जाम खोलने के लिए राजी हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed