फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Private factory worker strangled to death, beaten up

प्राइवेट फैक्ट्री कर्मी की गला घोटकर हत्या, पीटा भी गया

Sat, 01 May 2021 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Private factory worker strangled to death, beaten up
इकदिल (इटावा)। नगला तार गांव में दिल्ली से लौटे युवक की हत्या कर दी गई। शुक्रवार तड़के शव घर के पास पड़ा मिला। गले व शरीर पर चोट के निशान होने से पुलिस भारी वस्तु से पिटाई फिर रस्सी से गला घोंटने का अनुमान लगा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

नगला तार गांव निवासी वीरेंद्र राजपूत का बेटा गौरव राजपूत (20) गुड़गांव के मानेसर में एक फैक्ट्री में काम करता था। शादी समारोह में शामिल होने के लिए गुरुवार शाम को वह दिल्ली से लौटा था। मां सुशीला से गांव में घूमने की बात कहकर गौरव शाम को घर से निकल गया। देर रात तक न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन पता नहीं चला। शुक्रवार तड़के करीब चार बजे गांव का भुवनेश गौरव के घर के पास से गुजरा।
विज्ञापन

भुवनेश बाइक से रिश्तेदार को छोड़ने जा रहा था। उसने घर के पास गौरव का शव पड़ा देख सूचना उसके परिजनों और पुलिस को सूचना दी। बेटे का शव देखकर मां बेहोश हो गईं। परिजनों ने उन्हें संभाला। मौके पर पहुंचे इकदिल थाना प्रभारी जीवाराम यादव को मौके पर एक रस्सी मिली। थाना प्रभारी ने बताया कि गौरव के शरीर पर भारी वस्तु से प्रहार किया गया है। संभवत: बाद में रस्सी से गला घोंटा गया है। हत्या में किसी परिचित का हाथ होने की आशंका है। परिजनों ने किसी पर हत्या की आशंका नहीं जताई है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी व सीओ घटनास्थल पर पहुंचे
हत्या की सूचना पर एसपी प्रशांत कुमार प्रसाद, सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों से हत्या के कारणों व हत्यारों के बारे में पूछताछ की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। सीओ का कहना है कि जल्द ही हत्या में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed