{"_id":"64948f4f22a04f880a0dfccc","slug":"private-bus-overturns-on-expressway-29-injured-including-two-children-etawha-news-c-12-1-299260-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: एक्सप्रेसवे पर निजी बस पलटी, दो बच्चों सहित 29 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: एक्सप्रेसवे पर निजी बस पलटी, दो बच्चों सहित 29 घायल
Thu, 22 Jun 2023 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Thu, 22 Jun 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
फोटो 01:::लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर पटली पड़ी क्षतिग्रस्त बस और जानकारी करते सीओ नागेंद्र चौबे। संवाद
फोटो 02::::सैफई मेडिकल कॉलेज में घायलों का हालचाल लेते प्रति कुलपति डॉ. रमाकांत यादव। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सैफई/बसरेहर। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चौबिया क्षेत्र में श्रावस्ती से गुजरात जा रही निजी स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में घायल हुए दो बच्चों सहित 29 लोगों को सैफई मेडिकल कॉलेज भिजवाया। बस में करीब 80 यात्री सवार थे।
थाना चौबिया क्षेत्र के खड़ायता उनवा संतोषपुर गांव के पास एक्सप्रेसवे की किलोमीटर संख्या 113 पर गुरुवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे श्रावस्ती से गुजरात जा रही निजी स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा होते ही बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस में सवार 80 श्रमिक में से दो बच्चों सहित 29 लोग घायल हो गए।
घटना की जानकारी पर सीओ नागेंद्र चौबे, प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद कामिल, प्रभारी निरीक्षक मंजूर अहमद व यूपीडा की टीम ने पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस से सैफई मेडिकल कॉलेज भिजवाया। एक्सप्रेसवे पलटी पड़ी बस को क्रेन से हटवाकर यातायात सामान्य कराया।
विज्ञापन
सीओ नागेंद्र चौबे ने बताया हादसे में मामूली घायल श्रमिकों को मौके पर उपचार करके दूसरे वाहन से गंतव्य के लिए भेजने की व्यवस्था की गई है। चालक-परिचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। सैफई मेडिकल कॉलेज के प्रति कुलपति रमाकांत यादव ने इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती बस हादसे में घायल सभी मरीजों का हालचाल जाना। साथ में प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक आईके शर्मा भी मौजूद रहे।
इनसेट
हादसे में घायल हुए लोग
जय गुरुदेव (22) निवासी गांव रघुवीर पुरवा थाना इकौना श्रावस्ती, सोनू भास्कर (18) ,गौतम (18) निवासी ग्राम मोहनिया, मुस्ताक अहमद (37) निवासी ग्राम रामू पुरवा थाना सोनवा, श्रावस्ती, हरिंदर (32) निवासी ग्राम पारा रामनगर थाना जरवल रोड, बाराबंकी, अजमत अली (40) और उसकी बेटी आफरीन (8) निवासी ग्राम रामू पुरवा थाना सोनवा श्रावस्ती, विष्णु कुमार (14) निवासी ग्राम पिपरा धोदर थाना खरगूपुर गोंडा, किशोर (18) निवासी ग्राम सिमरा थाना विशेश्वरगंज बहराइच, दिलीप कुमार (22) निवासी ग्राम महाराजपुर थाना सोनवा श्रावस्ती, लहरी (3) निवासी ग्राम महाराजपुर थाना सोनवा श्रावस्ती, रामअवतार (18) निवासी ग्राम खानपुर मल्लो थाना विशेश्वरगंज बहराइच, अंग्रेज (15) निवासी ग्राम राहुल पुरवा थाना रेहरा बाजार बलरामपुर, भदही प्रसाद (35) निवासी ग्राम सुल्तानपुर थाना विशेश्वरगंज बहराइच, ज्ञानचंद (23) वर्षीय पुत्र गयाप्रसाद निवासी ग्राम महुआ मुझे आना थाना रिसिया बहराइच, निर्मोही प्रसाद (23) निवासी ग्राम मोहनिया थाना सोनवा श्रावस्ती, धर्मपाल (20) निवासी ग्राम मुरैना थाना रिसिया बहराइच, सीमा (35) निवासी ग्राम टिक हिरिया थाना सिरसिया श्रावस्ती, फिरोज (20) निवासी मनोहरपुर थाना इकौना श्रावस्ती, कमर जहां (25) निवासी ग्राम मनोहरपुर थाना इकौना श्रावस्ती, पेशकार (17) निवासी ग्राम महुआ थाना रिसिया बहराइच, अजय कुमार (18) निवासी ग्राम अहिरन पुरवा थाना इटिया थोक गोंडा, संजय कुमार वर्मा (21) निवासी ग्राम सुल्तानपुर थाना विशेश्वरगंज बहराइच, अक्षय कुमार (22) निवासी ग्राम सुल्ताना थाना विशेश्वरगंज बहराइच, ईश्वर दीन (25) निवासी ग्राम पोखर थाना मल्हीपुर श्रावस्ती, काली प्रसाद (17) निवासी ग्राम टिटहीरिया थाना सिरसिया श्रावस्ती, अर्जुन (16) निवासी ग्राम श्री सहानिया थाना हरैया बलरामपुर, सरवन (17) निवासी ग्राम कोकर थाना मल्हीपुर श्रावस्ती, मुनेश्वर (25) निवासी ग्राम भोकर थाना मल्हीपुर श्रावस्ती घायल हुए।