फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Prime Minister sent a letter of appreciation to teacher Pradeep

Etawah News: शिक्षक प्रदीप को प्रधानमंत्री ने भेजा सराहना पत्र

Thu, 13 Jul 2023 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 13 Jul 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister sent a letter of appreciation to teacher Pradeep
फोटो संख्या 01:::: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र। संवाद
विज्ञापन



परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शिक्षा के सुधार पर विचार किए था साझा
संवाद न्यूज एजेंसी

इटावा। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के अंतर्गत हिंदू विद्यालय जसवंतनगर के उत्साही शिक्षक प्रदीप कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सराहना पत्र डाक के माध्यम से भेजा है। शिक्षक प्रदीप ने बोर्ड परीक्षाओं से पहले परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में भाग लिया था, जिसमें उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए अपने विचारों को साझा किया था।
शिक्षक ने भेजे विचारों में यह सुझाव दिया था कि प्रत्येक विद्यालय में परंपरागत प्रयोगशालाओं के अलावा एक साइंस कॉर्नर भी होना चाहिए। जिसमें बच्चे कभी भी किसी भी समय किसी की आज्ञा लिए बिना उपकरणों तथा कबाड़ के सामान का प्रयोग करके स्वतंत्र रूप से खेल के मैदान में वैज्ञानिक गतिविधियां कर सकें। जिससे साइंस कॉर्नर में अपने बनाए उपकरणों को अगली पीढ़ी के बच्चों के लिए भी छोड़ सकें।
विज्ञापन

जिससे साइंस कॉर्नर में कोई भी बच्चा अपने घर से या कहीं बाहर से कबाड़ के सामान को जमा कर सकता है और कबाड़ से जुगाड़ करके उपयोगी वैज्ञानिक उपकरण बना सकता है। शिक्षक ने प्रत्येक विद्यालय में साइंस पार्क या साइंस वाटिका या विज्ञान वाटिका का निर्माण किए जाने का सुझाव भी दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप कुमार ने शिक्षकों के लिए भी विचार साझा किए जिसमें उन्होंने बताया कि कक्षा में शिक्षक को बच्चों के प्रति प्रेम तथा स्नेह प्रदर्शित करना चाहिए जिससे बच्चों में शिक्षक के लिए श्रद्धा भाव जागृत होता है। शिक्षक को किसी भी विषय को मूर्त से अमूर्त की तरफ पढ़ाना चाहिए शिक्षक को लोकल टू ग्लोबल उदाहरण देने चाहिए। शिक्षक के अंदर वैसे तथा देश के लिए जुनून होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed