फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Preparations to bring four bears in safari, tourists will soon see them

Etawah News: सफारी में चार भालू लाने की तैयारी, जल्द पर्यटकों को होंगे दीदार

Sat, 13 Jan 2024 03:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jan 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Preparations to bring four bears in safari, tourists will soon see them
इटावा। सफारी पार्क में आने वाले पर्यटकों को जल्द ही भालुओं के दीदार होने की उम्मीद है। सफारी प्रबंधन चार नए भालुओं को लाने की तैयारी में है। इसके लिए रांची समेत अन्य चिड़ियाघरों, सफारी आदि से पत्राचार चल रहा है। सफारी प्रबंधन का दावा है कि जल्द ही पर्यटकों के लिए भालू लाए जाएंगे।
विज्ञापन



सफारी में शुरुआत से तीन भालू थे। इनमें से 24 दिसंबर 2017 को भालू शंकर की मौत हो गई थी। वहीं एक अन्य भालू कूनी की लगभग दो माह पहले मौत हो गई थी। इसके बाद अब सिर्फ एक भालू ही सफारी में बचा है। ऐसे में सफारी आने वाले पर्यटकों को भालू के दीदार नहीं हो पाते हैं। इसे देखते हुए अब सफारी प्रबंधन ने नए भालुओं को लाने की योजना बनाई है। शासन को चार भालू की मांग भेजी है। इसके लिए भी अनुमति मिल गई है। अब सफारी प्रबंधन रांची समेत अन्य चिड़ियाघरों और सफारी से संपर्क करके भालू मंगाने के प्रयास में लगा है। जल्द ही भालू आने की उम्मीद है। निदेशक डॉ. अनिल पटेल ने बताया कि चार भालू लाने की तैयारी की जा रही है। जल्द ही लोगों को भालू के दीदार हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed