फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Preparations intensified in Shivalayas for Mahashivratri

Etawah News: महाशिवरात्रि को लेकर शिवालयों में तैयारियां तेज

Wed, 06 Mar 2024 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Preparations intensified in Shivalayas for Mahashivratri
चकरनगर। महाशिवरात्रि को लेकर चंबल के बीहड़ के शिवालयों में तैयारी शुरू हो गईं है। मंदिरों में साफ-सफाई के साथ रंगाई-पुताई का काम जोरों से चल रहा है। सिद्धनाथ मंदिर पर शिवरात्रि पर्व के दूसरे दिन नौ व 10 मार्च को होने वाले विशाल मेले की तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

दंगल कार्यक्रम को लेकर मेला आयोजक आलोक दुबे एवं रविंद्र चौहान के नेतृत्व में मंदिर में बैठक हुई। क्षेत्र के भारेश्वर महादेव, महाकालेश्वर महादेव, सिद्धनाथ सहित सभी मंदिरों में इन दिनों तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कहीं, झालरों से मंदिरों को सजाया जा रहा है, तो कहीं पताका और कई तरह की लाइटें लगाई जा रही है। मंदिरों में महाशिवरात्रि पर्व के दिन हजारों शिवभक्त पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन

गंगाजल लेने के लिए जिले से हर वर्ष हजारों श्रद्धालु कांवड़ भरकर गंगाभिषेक करते हैं। भारेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी चंबल गिरी महाराज बताते हैं कि मंदिर की साफ-सफाई करा दी गई है। बीते वर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालु आए थे। बताया कि मंदिर पर इटावा समेत औरैया, जालौन, मध्यप्रदेश के जनपद भिंड सहित कई जनपदों के श्रद्धालु आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य पंडित ब्रह्मा कुमार मिश्रा ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर शिव योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और प्रदोष रहेगा। उदय तिथि में श्रवण नक्षत्र एवं सुबह 10 बजे के पश्चात धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। बताया कि भगवान भोलेनाथ की विधि विधान से पूजा करने से भक्तों की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती। महाशिवरात्रि पर्व पर रात्रि में चार पहर की पूजा का विशेष महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed