फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Prashant Foundation gets daughter married

प्रशांत फाउंडेशन कराई ने बेटी की शादी

Sat, 19 Dec 2020 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
Prashant Foundation gets daughter married
फोटो संख्या 13 नव दंपति को आशीर्वाद प्रदान करते फाउंडेशन के पदाधिकारी - फोटो : ETAWHA
इटावा। आर्थिक अभावों में जी रहे चकरनगर के एक परिवार की बेटी की शादी प्रशांत फाउंडेशन ने करवाई। इसकी पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है। संस्था ने शादी में खाने-पीने की व्यवस्था के साथ दंपति को गृहस्थी का सामान भी भेंट किया। शादी में आए मेहमानों को हैंड सैनिटाइजर व मास्क भी भेंट किए।
विज्ञापन

ग्राम गोहानी निवासी अवधेश कुमार सविता मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। अवधेश अपनी बेटी नेहा की शादी को लेकर चिंतित थे। अवधेश ने बताया कि उन्हें प्रशांत फाउंडेशन के बारे में जानकारी हुई कि संस्था सामाजिक कार्यों में मदद करती है।
विज्ञापन

इस पर फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. रिपुदमन सिंह से बात कर बेटी नेहा की शादी में मदद करने का आग्रह किया था। उनके आश्वासन दिए जाने के बाद फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमंत कुमार यादव ने टीम के साथ बेटी की शादी की पूरी तैयारी की। फाउंडेशन अब तक नौ गरीब बेटियों का कन्यादान करा चुका है। फाउंडेशन कोरोना काल में भी लोगों की काफी मदद कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed