फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Prachi, Sujata Lalit and Abhishek became the winners of the race

Etawah News: दौड़ में प्राची, सुजाता ललित और अभिषेक बने विजेता

Thu, 26 Feb 2026 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Prachi, Sujata Lalit and Abhishek became the winners of the race
फोटो: 06:: मेडल व प्रमाण पत्र के साथ प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी। संवाद
बकेवर। जनता कॉलेज में गुरुवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। अंतिम दिन छात्र-छात्राओं की 400 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। छात्राओं की दौड़ में प्राची, सुजाता, रिचा व अनामिका की टीम पहले स्थान पर रही। छात्रों में ललित, अभिषेक आशीष व वीर प्रताप की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बीएससी गणित पांचवें सेमेस्टर की छात्रा प्राची को ओवरऑल छात्रा चैंपियन घोषित किया गया। बीएससी कृषि छठे सेमेस्टर के छात्र आदित्य राठौर और बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर के छात्र अवनेंद्र सिंह संयुक्त रूप से छात्र चैंपियन बने। मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी सर्वेंद्र सिंह चौहान ने सभी विजेताओं को मेडल व प्रमाण पत्र दिए। उन्होंने छात्र जीवन में खेलों के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन

बालिकाओं की 400 मीटर दौड़ में तान्या, कल्कि, श्वेता व छवि कुमारी की टीम दूसरे स्थान पर रही। श्रेया, नंदिनी, मोहिनी व प्रिया की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रों की दौड़ में दीपेश कुमार, अभय प्रताप, राजपाल सिंह व शिबू कुमार की टीम दूसरे स्थान पर रही। प्राचार्य प्रो. राजेश किशोर त्रिपाठी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। कॉलेज प्रबंधकारिणी के पूर्व सचिव अरविंद कुमार मिश्र ने अध्ययन और खेलकूद में संतुलन बनाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed