फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Power supply to 500 homes disrupted in the Linepar area after an 11 kV pole collapsed

Etawah News: लाइनपार क्षेत्र में 11 केवी पोल गिरने से 500 घरों की बिजली ठप

Wed, 23 Sep 2026 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Power supply to 500 homes disrupted in the Linepar area after an 11 kV pole collapsed
जसवंतनगर। रेल लाइनपार क्षेत्र में बुधवार देर शाम को 11 केवी बिजली लाइन का एक पोल टूटकर गिर गया। इससे करीब 500 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हुई। लगातार बारिश से पोल के आसपास कीचड़ और नमी जमा होने के कारण वह कमजोर होकर टूट गया। सपा नेता खन्ना यादव ने विद्युत विभाग को सूचना दी, जिसके बाद आपूर्ति बंद कराई गई। जेई कौशल पांडेय ने कर्मचारियों के साथ मौके पर निरीक्षण कर नया पोल लगाकर आपूर्ति जल्द बहाल करने के निर्देश दिए। देर शाम तक विभागीय टीम पोल बदलने और लाइन दुरुस्त करने में जुटी रही। एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि पोल बदलने का काम जल्द पूरा कर आपूर्ति बहाल होगी। बिजली गुल रहने से क्षेत्र के लोगों को परेशानी हुई, जिन्होंने जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed