फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Power supply to 150 villages disrupted for 12 hours; population of 1.5 lakh affected

Etawah News: 12 घंटे ठप रही डेढ़ सौ गांवों की बिजली आपूर्ति, डेढ़ लाख की आबादी प्रभावित

Sat, 22 Aug 2026 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Power supply to 150 villages disrupted for 12 hours; population of 1.5 lakh affected
= भरथना से इकदिल आने वाली 33 केवी लाइन में हुआ है फाल्ट
विज्ञापन

= बिजली न आने से लगभग डेढ़ लाख की आबादी रही प्रभावित, सुबह पानी को भी रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
इकदिल। कस्बे में स्थित 33 केवीए बिजली उपकेंद्र पर शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे केबल बॉक्स में फाल्ट होने से 10 एमवीए ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके बाद करीब छह घंटे बाद दोपहर एक बजे महज 10 मिनट के लिए बिजली आई, लेकिन एक बजकर 15 मिनट पर भरथना 220 केवी बिजलीघर से आने वाली 33 केवीए लाइन में फाल्ट हो गया। इससे इकदिल बिजली घर और मानिकपुर बिजलीघर की सप्लाई भी बंद हो गई और करीब डेढ़ सौ गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
सुबह से गई बिजली 12 घंटे बाद शाम साढ़े छह बजे तक नहीं आई। जबकि बिजली निगम के कर्मचारी फाल्ट को तलाशने के लिए दिनभर पेट्रोलिंग करते हरे। बिजली न आने से हरनारायण पुरा, अड्डा खलक, परमधाम, नगला गहलोत, नगला पीते, बूसा, नगला बर, नगला हिमाचल, अड्डा हडोली, अड्डा भुल्ली, परबतपुरा, करहाईपुरा, नगला फुंदी, काशीराम, रायपुरा, पृथ्वीपुर, बराखेड़ा, अड्डा तलैया, रीतौर, चांदनपुर, हिरणपुर, कोठी, नरैनी, बिरारी, कांकरपुर, मनियामऊ, दौलतपुर, बरेला, बसोली घाट, जखोली, चितभवन, पिलखर, महानेपुरा, सराय जलाल, लालपुरा, अकबरपुरा और मुबारकपुरा समेत लगभग डेढ़ सौ गांवों के लोग परेशान रहे। इसके के चलते लगभग डेढ़ लाख की आबादी सुबह से शाम तक प्रभावित रही।
विज्ञापन

बिजली न आने से इन गांवाें में सुबह लोग पानी के लिए परेशान रहे तो वहीं दिन के समय रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित रहा। लोगों के घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे गए जिससे उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा। इसके साथ ही बिजली न आने से कस्बे के बाजार में भी कारखानों पर कामकाज ठप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
वर्जन
33 केवी लाइन में फाल्ट होने से यह समस्या आई है। टीम को फाल्ट की तलाश के लिए लगाया गया है। लाइन की पेट्रोलिंग कराई जा रही है। फाल्ट मिलते ही बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी। प्रेमचंद, एसडीओ ऊर्जा निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed