{"_id":"623cb6af7120821a63537574","slug":"power-cut-started-crying-as-soon-as-summer-came-etawah-news-knp6873035199","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मियां आते ही रुलाने लगी बिजली कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मियां आते ही रुलाने लगी बिजली कटौती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसवंतनगर। ग्रामीण क्षेत्रों में बिली कटौती से लोग परेशान हैं। परीक्षाएं शुरू होने की वजह से छात्रों को बिजली कटौती से अधिक परेशानी हो रही है। इसके अलावा गर्मी और मच्छरों के प्रकोप से बचना मुश्किल होता जा रहा है। ग्रामीण फीडरों का हाल ये है अधिकारियों के आदेश से नौ घंटों की अघोषित कटौती की जा रही है।
अगर कही फाल्ट हो जाए तो घंटों तक बिजली काट दी जाती है। 18 घंटे की सप्लाई मिलने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। क्षेत्र में 10 से 12 घंटे तक ही सप्लाई मिल रही है। बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को सबसे ज्यादा पानी की समस्या होती है। ग्रामीण हीरालाल, प्रमोद, शशिकांत,
राम खिलाड़ी, ब्रज किशोर के अनुसार बिना सूचना के ही बिजली कटौती की जा रही है। कई-कई घंटे बिजली गुल रहती है। अघोषित बिजली कटौती से ग्राम अंदावली, कोकवली, पीहरपुर, नसीरपुर, नगला रामसुंदर, बलरई, राजपुर, निजामपुर, भीखनपुर के ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। दिन में सात से आठ घंटे तक बिजली गुल रहती है।