फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Poor family living in a hut dreaming of a roof

Etawah News: झोपड़ी में छत के सपने देखकर जिंदगी काट रहा गरीब परिवार

Tue, 29 Aug 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 29 Aug 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Poor family living in a hut dreaming of a roof
ताखा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास के लिए पांच बार आवेदन किया। मेरे ही सामने तब से कइयों को घर मिला, पर मेरा नंबर नहीं आया। जिम्मेदार हर बार अगली बार कहकर अपनी ड्यूटी पूरी कर लेते हैं। चार लोगों के परिवार के साथ झोपड़ी में छत के सपने देख-देख कर जिंदगी कट रही है। यह दर्द है ग्राम पंचायत समथर के मजरा नगला पछांय की किशन देवी का है।
विज्ञापन


गांव की बस्ती के आखिर में टूटी-फूटी झोपड़ी दिखेगी। इसमें किशन देवी का परिवार रहता है। खेती के लिए जमीन नहीं होने से परिवार का पेट भरने के लिए दो बेटों के साथ मजदूरी करती हैं, तब जाकर दो वक्त का भोजन मिलता है। किशन देवी ने बताया कि कभी-कभी मजदूरी नहीं मिलने पर आस-पड़ोस से उधार लेकर काम चलाना पड़ता है। पति ध्यान सिंह दमा की बीमारी से ग्रसित होने से घर पर ही रहते हैं। दो बेटों के साथ मेहनत मजदूरी करके झोपड़ी में बड़ी मुश्किल से गुजारा होता है। अगर आवास मिल जाता तो उनकी जिंदगी संवर जाती और रहने को छत मिल जाती। बीडीओ ताखा राजकुमार शर्मा ने बताया कि आवास के लिए पात्रों को आवास योजना में वरीयता के साथ जोड़ा जाएगा। जल्द ही उक्त परिवार का सर्वे कराएंगे और सचिव से रिपोर्ट लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed