फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   political

जहां रामलला विराजमान, वहीं जन्मभूमि : वेदांती

Thu, 10 Oct 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
political
श्रीराम विजय यात्रा के समापन पर संबोधन करते मुख्य अतिथि डा.राम विलास वेदांती - फोटो : ETAWHA
इटावा। जहां रामलला विराजमान हैं, वहीं श्रीराम का मंदिर है। खुदाई में मिलीं मूर्तियां इस बात का प्रमाण हैं कि वहां मंदिर ही था। नासा ने भी इस बात को माना है। 17 नवंबर के पहले कोर्ट से श्रीराम मंदिर के पक्ष में फैसला आ जाएगा। ये बातें श्रीराम जन्मभूमि न्यास समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राम विलास वेदांती ने श्रीराम विजय यात्रा कार्यक्रम में कहीं।
विज्ञापन

मंगलवार को हिंदू सेवा समिति की ओर से निकाली गई श्रीराम विजय यात्रा में शामिल होने आए पूर्व सांसद वेदांती ने कहा कि 2001 में नासा के उपग्रह ने विवादित स्थल के नीचे शंकरजी होने की जानकारी दी थी। खुदाई के दौरान भी
विज्ञापन

देवी-देवताओं की मूर्तियां मिलीं।
किसी मस्जिद के नीचे देव प्रतिमाएं नहीं मिलतीं। अयोध्या मंदिर मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में 18 अक्तूबर तक पूरी होनी है। 17 नवंबर को मुख्य न्यायाधीश सेवानिवृत्त हो रहे हैं, उससे पहले निर्णय आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेदांती ने कहा कि सरकार बनने के बाद मोदी ने कह दिया था कि पहले जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 ए हटेगा, फिर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाया जाएगा। इसके बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बनेगा। जिस तरह त्रेता में श्रीराम और लक्ष्मण ने रावण का अंत किया था, उसी तरह कलयुग में मोदी और शाह ने अनुच्छेद 370 और 35 का अंत कर दिया है। अब जनसंख्या नियंत्रण कानून बनना जरूरी है।
क्योंकि वर्ग विशेष के लोगों की जनसंख्या बढ़ रही है। देश में कुछ कट्टरवादी लोग हैं और एक नहीं चार चार शादी करते हैं। शादी करके तलाक दे देेते हैं।
अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने कहा कि अगले साल इससे भी बड़ी विजय यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed