{"_id":"61fbcf015284a9091e734916","slug":"political-etawah-news-knp6785703140","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता पर्ची में इस बार नहीं होगी फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता पर्ची में इस बार नहीं होगी फोटो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लवेदी। विधानसभा चुनाव में इस बार घर पर पहुंचने वाली वोटर पर्ची में मतदाता को अपनी फोटो नहीं दिखाई देगी। मतदान केंद्र पर निर्वाचन आयोग से जारी पहचान पत्र या तय विकल्प में से कोई एक अपने साथ लेकर जाना जरूरी होगा। उसे निर्वाचन कार्मिक को दिखाने के बाद ही मतदाता वोट डाल सकेंगे।
चुनाव के समय मतदाताओं की सहूलियत के लिए निर्वाचन विभाग के पास मतदाता का नाम, पता, मतदेय स्थल व मतदाता की फोटो उपलब्ध रहती है। यह पर्ची मतदाता के घर भेजी जाती है। वैसे तो यह पर्ची मतदाता का बूथ, मतदाता क्रमांक आदि जानने के लिए भेजी जाती है। फोटो होने के कारण मतदाता वोट डालने के समय अपनी वोटर पर्ची लेकर ही जाते हैं। पहचान के लिए अन्य विकल्प लेकर नहीं जाते। हालांकि मतदाता पर्ची पर फोटो अस्पष्ट होने से विवाद हो जाता है। इसके चलते इस बार मतदाताओं को बिना फोटो पर्ची बूथ पर भेजने का निर्णय लिया गया है।
वोटर पर्ची पर इस बार मतदाता की फोटो नहीं होगी। पहचान पत्र दिखाने से मतदान कर्मी को भी सहूलियत होगी। पहचान को लेकर बूथ पर कोई विवाद उत्पन्न भी नहीं होगा।
विज्ञापन
-उदय नरायण, सहायक निर्वाचन अधिकारी