फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   political,etawah,etawah news,up news

महेवा ब्लाक के तीन बीडीसी सदस्यों ने इस्तीफे की पेशकश की

Thu, 22 Sep 2022 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
political,etawah,etawah news,up news
महेवा। सपा से यहां की ब्लॉक प्रमुख पवित्रा देवी के खिलाफ तीन क्षेत्र पंचायत सदस्यों (बीडीसी) ने मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को बीडीओ शौकत अली को एक पत्र सौंपा, जिसमें 33 सदस्यों के हस्ताक्षर होने का दावा किया। इसके साथ ही सामूहिक त्यागपत्र की पेशकश की। इसके साथ ही क्षेत्र पंचायत की खुली बैठक बुलाने और पिछले एक वर्ष में कराए गए विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन कराने की भी मांग की है।
विज्ञापन

ब्लॉक में बीडीसी संघ की अध्यक्ष रमा देवी दोहरे के नेतृत्व में आनेपुर की सदस्य सुमन देवी, बहेड़ा से सदस्य शशि देवी ने दावा किया कि 33 सदस्यों का उन्हें समर्थन प्राप्त है। शिकायती पत्र में प्रमुख पर हठधर्मिता व मनमाने तरीके से विकास कार्य पक्षपात पूर्ण कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रमुख पवित्रा देवी ब्लॉक आती ही नहीं हैं। उनके पति व पुत्र दखलंदाजी करते हैं। खुली बैठकों में लिखे गए कार्यों के विपरीत मनमाने तरीके से कार्य कराने, समितियों में कोई भी कार्य पारित न कराने, अनुपयोगी जगह पर कार्य कराने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी शौकत अली ने कहा कि आरोपों की जांच कराएंगे। उसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
ब्लॉक प्रमुख पवित्रा देवी ने बताया कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं। कुछ लोग अपना स्वार्थ पूरा न होने पर दबाव की नीति अपना रहे हैं। वे हर प्रकार की जांच के लिए तैयार हैं। आज भी सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य उनके साथ हैं। कोई भी त्यागपत्र नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed