{"_id":"5f8743cb8ebc3e5be028c344","slug":"political-etawah-etawah-news-etawha-news-knp5885154125","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा चुनाव में अखिलेश कहेंगे तो देंगे सपा का साथ: शिवपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यसभा चुनाव में अखिलेश कहेंगे तो देंगे सपा का साथ: शिवपाल
विज्ञापन
जसवंतनगर में प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने गणेश पूजन किया
- फोटो : ETAWHA
जसवंतनगर (इटावा)। प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के दिल में आज भी भतीजे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति साफ्ट कार्नर है। बुधवार को उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में अखिलेश यादव कहेंगे तो वे स्वयं और उनके समर्थक विधायक सपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करेंगे। प्रदेश में हो रहे विधान सभा उपचुनाव में भी वे कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं कर रहे हैं। ताकि 2022 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी पूरी ताकत से चुनाव लड़ सके।
शिवपाल ने कहा कि वे सेक्यूलर दलों को एकजुट देखना चाहते हैं, ताकि भारतीय जनता पार्टी के जंगलराज को समाप्त किया जा सके। बताया कि पिछले राज्यसभा चुनाव में उन्होंने समाजवादी पार्टी को वोट दिया था। अब पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए अखिलेश बात करेंगे तभी हम कुछ निर्णय लेंगे। कहा कि हम संघर्ष से नहीं घबराते। नौजवानों, किसानों की बदहाल स्थित के लिए हम कोई भी संघर्ष और कुर्बानी के लिए तैयार हैं। अब हमारा एक मात्र लक्ष्य 2022 के चुनाव है। सत्ता पलटे बगैर इस प्रदेश को प्रगति के रास्ते पर नहीं लौटाया जा सकता।
प्रसपा अध्यक्ष बुधवार सुबह यहां खटखटा बाबा की कुटिया पर गणेश युवा शोभायात्रा समिति की भगवान गणेश शोभायात्रा रद्द हो जाने के कारण आयोजित एक दिवसीय विशेष गणेश स्थापना एवं हवन पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ करने आए थे।
विज्ञापन
इस अवसर पर कुटिया के महंत मोहनगिरी महाराज तथा शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष डॉ. पुष्पेंद्र पुरवार, जितेंद्र वर्मा, अभिषेक पोरवाल बल्लू, कमल कुमार गुप्ता, अंकुर गुप्ता, प्रसपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, खन्ना यादव, राजीव यादव, विनोद यादव, शांतनु गुप्ता, संजीव बंटू, गोपाल गुप्ता आदि ने गणपति बप्पा मोरिया के नारों संग अगवानी और अभिनंदन किया।