{"_id":"5f591ed58ebc3e60db143d99","slug":"political-etawah-etawah-news-etawha-news-knp581702651","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगारी व निजीकरण के विरोध में सपा व कांग्रेस ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगारी व निजीकरण के विरोध में सपा व कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
शास्त्री चौराहे पर प्रदर्शन करते सपाई।
- फोटो : ETAWHA
इटावा। सपाइयों ने बुधवार को शहर के शास्त्री चौराहे पर मोमबत्ती जलाकर भाजपा के विरोध में नारे लगाए। बेरोजगारी, गिरती अर्थव्यवस्था, निजीकरण आदि को मुद्दा बताते हुए आक्रोश व्यक्त किया। इस प्रदर्शन से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। जानकारी मिलने पर प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस बल ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। धारा 144 लगे होने के बावजूद इस तरह इकट्ठा होकर प्रदर्शन करने से रोकने के लिए प्रशासन व पुलिस ने मुस्तैदी दिखाई। इसी दौरान कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भी कमोबेश इन्हीं मांगों को लेकर नारेबाजी की।
मंगलवार शाम सपाइयों ने जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में शहर के शास्त्री चौराहा पर इकट्ठा होकर मोमबत्तियां जलाईं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि हम 9 बजे 9 मिनट तक मोमबत्तियां जलाकर अपना शांतिपूर्ण विरोध व्यक्त कर रहे हैं। कहा कि देश में बेरोजगारी चरम पर है, प्रधानमंत्री ने हर साल दो करोड़ रोजगार देने की बात कही थी, लेकिन लगभग 12 करोड़ लोग बेरोजगार हो चुके हैं। 50 की उम्र के बाद सेवानिवृत्ति को कोढ़ में खाज बताते हुए उन्होंने कहा कि नोटबंदी, जीएसटी और अब लॉकडाउन के बाद तो बेरोजगार आत्महत्या करने को मजबूर हैं। उन्होंने सरकारी विभागों के निजीकरण को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उनके साथ कुलदीप गुप्ता संटू सहित लगभग डेढ़ सैकड़ा सपाई मौजूद रहे।
शास्त्री चौराहा पर ही कांग्रेसजनों ने भी बिगड़ रही कानून व्यवस्था को लेकर मोदी व योगी के साथ ही पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष मलखान सिंह, अरुण यादव, चंद्रमोहन तिवारी, आलोक यादव, हंसमुखी शंखवार, फजल यूसुफ, पल्लव दुबे सहित लगभग आधा सैकड़ा से अधिक कांग्रेसजनों ने बेरोजगारी को लेकर भी नारे लगाए।