फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Police sent the person who reported the dispute to jail

विवाद की सूचना देने वाले को पुलिस ने भेजा जेल

Tue, 17 Mar 2020 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
Police sent the person who reported the dispute to jail
ऊसराहार (इटावा)। क्षेत्र के गांव नगला बड़ा में दो पक्षों में हुए विवाद की सूचना देने आए भाजपा के बूथ समिति के सदस्य को ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नगला बड़ा निवासी शनि और नीरज के मध्य कहासुनी के बाद विवाद हो गया था। एक पक्ष के साथ स्थानीय भाजपा के बूथ समिति के सदस्य अनुराग तोमर भी थाने आए हुए थे। दोनों पक्षों की तरफ से दिए गए प्रार्थना पत्रों के बाद पुलिस ने सभी को बैठा लिया। साथ आए अनुराग तोमर ने स्वयं को निर्दोष बताते हुए साथ में चले आने की बात कही। भाजपा के सक्रिय पदाधिकारी को थाना में बैठा ले जाने के बाद भाजपा के स्थानीय मंडल पदाधिकारियों ने अनुराग को थाने में बैठा लेने पर नाराजगी जाहिर की। लेकिन पुलिस ने सभी को रातभर थाने में बैठाने के बाद शांतिभंग के आरोप में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

भाजपा के मंडल अध्यक्ष राहुल राज सिंह ने पुलिस पर भाजपा कार्यकर्ताओं को परेशान करने का आरोप लगाया और इसकी शिकायत प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मनीष यादव पतरे से की। इस संबंध में थानाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि झगड़े में भाजपा कार्यकर्ता भी पहुंचे थे। ऐसा आरोप एक पक्ष ने लगाया था। इसी पर उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed