फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Police removed encroachments around the square

पुलिस ने चौराहे के आसपास अतिक्रमण हटवाया

Mon, 15 Feb 2021 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Police removed encroachments around the square
बकेवर कस्बा के चौराहे पर फैले अतिक्रमण को पुलिस ने हटवाया - फोटो : ETAWHA
बकेवर। पुलिस ने रविवार की देर शाम बकेवर चौराहे के चारों मार्गों पर दुकानों के आगे के अतिक्रमण को हटवाया। दुकान के बाहर तख्त आदि डालकर रखे सामानों को हटवाया।
विज्ञापन

बकेवर के चौराहे के आसपास पिछले काफी समय से अतिक्रमण के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इटावा रोड, भरथना रोड, औरैया रोड पर दुकानदारों ने दुकानों के आगे टीन टप्पर बेंच आदि डालकर अतिक्रमण कर रखा है।
विज्ञापन

इसके बावजूद नगर पंचायत बकेवर के प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया। रविवार की देर शाम बकेवर थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह, एसएसआई गंगादास गौतम, कस्बा इंचार्ज विश्वनाथ मिश्रा ने कस्बे के चौराहा और उसके आसपास के रोड ऊपर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का अतिक्रमण हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण मिला तो कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की कार्रवाई से तमाम दुकानदारों में खलबली मची रही। दुकानदार खुद ही अतिक्रमण हटाते दिखे। वहीं, फुटपाथ पर मूंगफली आदि के ठेले लगाए वालों को पुलिस नहीं छेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed