फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Police officer suffers heart attack, helpless police wait for ambulance

Etawah News: थानेदार को पड़ा हार्ट अटैक, बेबस पुलिस करती रही एंबुलेंस का इंतजार

Thu, 05 Feb 2026 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Police officer suffers heart attack, helpless police wait for ambulance
चकरनगर (इटावा)। सहसों थाना प्रभारी निरीक्षक अलमा अहिरवार को बुधवार देर शाम थाने में ही हार्ट अटैक पड़ गया। उन्हें अचानक बेहोश होते देख स्टाफ में खलबली मच गई। तत्काल ही दरोगा व सिपाही उन्हें राजपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। करीब 20 मिनट तक बेबस पुलिसकर्मी एंबुलेंस का इंतजार करते रहे। आखिर में थानाध्यक्ष की जान बचाने के लिए उन्हें सरकारी जीप से आयुर्विज्ञान विवि लेकर पहुंचे। सूचना पाकर परिजन भी आयुर्विज्ञान विवि. पहुंच गए। यहां से परिजन उन्हें गुरुग्राम के निजी अस्पताल ले गए हैं।
विज्ञापन


सीएचसी अधीक्षक महेशपाल सिंह ने बताया प्रभारी निरीक्षक शाम को आए थे। उनका बीपी बढ़ा हुआ था और वह बेहोश थे। तुरंत उपचार के बाद ऑक्सीजन लगाकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। सीओ अवनीश कुमार सिंह ने बताया सहसों प्रभारी निरीक्षक की अचानक तबीयत खराब हुई थीं। एंबुलेंस नहीं मिली थी इसलिए अपनी गाड़ी से सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव को मामले की जानकारी दे दी गई है। अस्पताल में एसएसपी सहित जिले के अन्य अधिकारी भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed