फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   police gives dabish at accused house

इटावा: आरोपियों के घर दी दबिश, कई के बयान दर्ज

Thu, 16 Feb 2023 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Feb 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
police gives dabish at accused house
इटावा। बसरेहर थानाक्षेत्र के चकवा खुर्द गांव में युवक की हत्या कर उसके भाई से शव जलवाने के मामले में पुलिस की जांच जारी है। मंगलवार सुबह कन्हैया का शव बरामद होने के बाद एसएसपी संजय कुमार वर्मा देर शाम चकवा खुर्द गांव पहुंचे और आरोपियों के घर दबिश देकर तलाशी ली। हालांकि वहां से कुछ मिला नहीं। पुलिस ने प्रधान समेत कई लोगों के बयान भी दर्ज किए हैं। देर शाम ही कन्हैया का अंतिम संस्कार भी करा दिया गया।
विज्ञापन

चकवा खुर्द गांव में रहने वाले गैंगस्टर सौरभ यादव और उसके भाई गौरव यादव सोमवार रात छेड़छाड़ के शक में कन्हैया की लाठी-डंडों से पिटाई करने के बाद गंभीर हालत में उसे घर छोड़ गए थे। कन्हैया तीन घंटे तक पिता, भाई और पत्नी के सामने तड़पता रहा था। आरोपियों की दहशत के कारण वह उसे अस्पताल तक ले जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। आखिर में घर पर ही उसने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। पुलिस की जांच में सामने आई इस हकीकत ने सभी को चौंका दिया है।
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। गैंगस्टर सौरभ और उसका भाई गौरव की तलाश की जा रही है। साथी हेमंत निवासी लाखापुर कटरा फ्रेंड्स कालोनी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने गांव वालों के साथ ही प्रधान से भी घटना के बाबत जानकारी जुटाई। पुलिस ने विपिन कुमार निवासी ग्राम चकवा खुर्द, अंशुल यादव निवासी नगला करन थाना बैदपुरा और हरिओम निवासी अमृतपुर थाना बसरेहर को गिरफ्तार कर शांतिभंग में जेल भेजा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed