फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Police filed a case for not returning Rs 17 lakh

Etawah News: 17 लाख रुपये नहीं लौटाने पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Tue, 31 Oct 2023 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Police filed a case for not returning Rs 17 lakh
बसरेहर। 17 लाख 76 हजार रुपये के लेनदेन में धोखाधड़ी करने पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आईजी से शिकायत के बाद आरोपी ने सैफई सीओ से तीन माह में रुपये वापस करने की बात कही थी।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के पंजाबी कॉलोनी निवासी शैलेंद्र चौधरी ने थाने में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि नौ साल पहले लोडर खरीदने के लिए फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के अशोक नगर पीएसी गली निवासी मुकेश कुमार दीक्षित ने छह लाख रुपये उधार लिए थे। फिर कुछ दिनो बाद पंद्रह लाख रुपये और उधार लिए थे। इस बीच लेनदेन होने के बाद मुकेश पर 17 लाख 76 हजार रुपये बकाया निकले।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि रुपये वापस मांगने पर आरोपी गालीगलौज कर मारपीट पर आमादा हो गया। इसके बाद आईजी कानपुर से शिकायत के बाद पांच माह पहले सैफई सीओ के समक्ष बैठक कर लेनदेन को लेकर फैसला हुआ था। जिसमें आरोपी ने रुपये वापस देने के लिए तीन माह का समय मांगा गया था। लेकिन पांच माह बीतने के बाद भी रुपये वापस नहीं किए गए। थाना प्रभारी सनत कुमार ने बताया कि शैलेंद्र चौधरी की तहरीर पर आरोपी मुकेश कुमार दीक्षित के खिलाफ सोमवार शाम धोखाधड़ी समेत जान से मारने की धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed