{"_id":"61a28318986cc3753a14a805","slug":"police-etawah-news-knp6664484134","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता ने एसओजी टीम पर रुपये लेकर छोड़ने का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता ने एसओजी टीम पर रुपये लेकर छोड़ने का आरोप लगाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊसराहार। औरैया एसओजी टीम ने भाजपा मंडल उपाध्यक्ष को रात में घर से उठा लिया। आरोप है कि अगले दिन 70 हजार रुपये लेकर छोड़ दिया। पुलिस की पिटाई से मंडल उपाध्यक्ष की हालत बिगड़ गई। पांच दिन अस्पताल में रहने के बाद उन्होंने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल। उन्होंने पुलिस टीम पर पत्नी व मां के साथ अभद्रता करने का भी आरोप लगाया है। वहीं भाजपा नेताओं ने एसओजी टीम पर कार्रवाई की मांग की है।
थाना ऊसराहार क्षेत्र के गांव रंपुरा पचार निवासी श्याम सिंह शाक्य भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष हैं। 20 नवंबर की रात 1 बजे औरैया की एसओजी टीम ने आकर श्याम सिंह को घर से उठा लिया। इस दौरान उनकी मां राम बेटी उम्र 80 वर्ष ने रोका तो उनके साथ अभद्रता की। श्याम सिंह का आरोप है कि उनके साथ भी मारपीट की गयी। अगले दिन 70 हजार रुपये लेकर छोड़ दिया। पुलिस की पिटाई से उनकी हालत बिगड़ गयी थी उन्होंने अपना इलाज इटावा के निजी अस्पताल में कराया है। श्याम सिंह ने बताया कि शमी अहमद नाम के व्यक्ति से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।
वह जहां भी अपराध करता है उनका नाम ले लेता है। पहले भी उसने उनका नाम लिया था और पुलिस ने बिना जांच किए उनके साथ अपराधियों जैसा वर्ताव किया। उन्होंने पुलिस की उत्पीड़न की कार्रवाई को लेकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। साथ ही कार्रवाई की मांग की। वहीं वीडियो वायरल होने से भाजपा नेताओं में रोष फैल गया। पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रशांत तिवारी ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों को जानकारी देकर मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
इस संबंध में एसओजी प्रभारी औरैया सत्येंद्र यादव ने बताया कि भाजपा मंडल उपाध्यक्ष को एक मामले में पकड़े गए अपराधी के नाम लेने पर पकड़ा गया था। अगले दिन निर्दोष मिलने पर परिजनों की सुपुर्द कर दिया गया था। मारपीट और रुपये लेने का आरोप गलत है।
ऊसराहार। थानाध्यक्ष ऊसराहार गंगा दास गौतम ने बताया कि औरैया एसओजी टीम ने उन्हें कोई जानकारी नहीं दी थी। अगले दिन भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के परिजनों के थाना आकर पूछताछ करने पर उन्होंने जानकारी ली थी तब औरैया एसओजी के द्वारा पकड़ कर ले जाने का मामला सामने आया था।