फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Police caught three vicious thieves riding a bike in etawah

इटावाः पुलिस ने दबोचे बाइक सवार तीन शातिर चोर

Mon, 31 Aug 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Police caught three vicious thieves riding a bike in etawah
जसवंतनगर (इटावा)। आगरा हाईवे पर पुलिस ने ट्रकों से रुपये, मोबाइल व अन्य सामान चुराने वाले गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से चोरी की बाइक, चाकू, तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

जसवंतनगर थानाध्यक्ष अंजन कुमार सिंह ने बताया कि रविवार शाम आगरा हाईवे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तीन बदमाश इटावा की ओर से चोरी की बाइक पर आ रहे हैं। कुछ समय बाद लाल रंग की मोटरसाइकिल पर तीन युवक आए जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट पुल के पास पुलिस व बैरिकेडिंग को देखकर मुड़कर भागने लगे।
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने पीछा किया तो तीनों युवक बाइक छोड़कर भागने लगे। घेराबंदी कर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए प्रियांशु पुत्र सीताराम निवासी काशीराम कॉलोनी एआरटीओ ऑफिस थाना सिविल लाइन मूल पता ग्राम व थाना कुरारा जनपद हमीरपुर, संदीप पुत्र रामबाबू निवासी काशीराम कॉलोनी एआरटीओ ऑफिस थाना सिविल लाइन व गौरव पुत्र मुन्नालाल निवासी पंसारी टोला थाना सदर कोतवाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके पास से दो चाकू, एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि पूछताछ ने युवकों ने बताया कि वे मौका पाकर जगह-जगह पर खड़े ट्रकों से मोबाइल, रुपये व अन्य सामान चोरी करते हैं। भागने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि जिस मोटरसाइकिल को छोड़कर हम लोग भाग रहे थे वह चोरी की है जिसकी नंबर प्लेट बदल दी है। उन्होंने बताया कि इसी मोटरसाइकिल से हम लोग अक्सर चोरी करते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed