फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   police alert for polling in behad range

बीहड़ांचल क्षेत्र के मतदान के लिए पुलिस अलर्ट

Sat, 24 Oct 2015 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Sat, 24 Oct 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
police alert for polling in behad range

पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण के मतदान के लिए

विज्ञापन
जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। दूसरे चरण के मतदान में हुई गड़बड़ियों से सीख लेते हुए प्रशासन सतर्क है। अंतिम चरण में बीहड़ांचल क्षेत्र के महेवा ब्लाक में मतदान होना है, जो की जिले का सबसे बड़ा ब्लाक है। 

प्रशासन ने इस अंतिम चरण के मतदान पर निगरानी के लिए 58 क्लस्टर मोबाइल तथा 18 एसओ भ्रमण पर रहेंगे।

अंतिम चरण का मतदान 29 अक्तूबर को होना है। इस चरण में जिला पंचायत सदस्य की महेवा ब्लाक की चार तथा चकरनगर ब्लाक की दो सीटों के लिए मतदान होना है।

इस क्षेत्र में क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए अधिकांश सीटों पर प्रत्याशी आमने-सामने हैं। यह दोनों ही ब्लाक बीहड़ांचल क्षेत्र से सटे हैं लिहाजा पुलिस को खासी तैयारी करनी पड़ रही है। दोनों ही ब्लाकों में कुल 250 मतदान केंद्र व 422 बूथ हैं। यह पूरा क्षेत्र सात थाना क्षेत्रों के अंतर्गत आता है।


इसमें इकदिल क्षेत्र में 15, बकेवर क्षेत्र में 120, लबेदी क्षेत्र में 33, चकरनगर क्षेत्र में 33, सहसों क्षेत्र में 25, भरेह में 9 तथा विठौली में 15 मतदान केंद्र हैं। मतदान के दिन 58 सेक्टर, 58 कलस्टर, 18 एसओ, 7 एकस्ट्रा मोबाइल, 9 जोनल मोबाइल, 9 एसडीएम व सीओ मोबाइल तथा दो अन्य मोबाइल टीमें भ्रमण पर रह कर मतदान केंद्रों की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed