फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Police-administration stopped farmers' rail drive

पुलिस-प्रशासन ने रोका किसानों का रेल चक्का जाम आंदोलन

Thu, 18 Feb 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Police-administration stopped farmers' rail drive
इटावा जंक्शन पर मौजूद पुलिस अमला। - फोटो : ETAWHA
इटावा। लंबे समय से देश में जारी किसान आंदोलन के 85वें दिन गुरुवार को देशव्यापी रेल रोको आंदोलन को जिले में पुलिस प्रशासन ने फलीभूत नहीं होने दिया। तीन किसान कानूनों को वापस लिए जाने की मांग के साथ संयुक्त किसान मोर्चा की दोपहर 12 बजे से चार बजे तक रेल रोकने की तैयारी थी।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष को सैफई स्थित उनके आवास में पुलिस ने नजरबंद कर दिया। इटावा जंक्शन जा रहे किसानों को शहर के शास्त्री चौराहे पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और अलग-अलग थानों व चौकियों में ले जाकर बैठाया। नियमानुसार शाम पांच बजे इन लोगों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

सैफई स्थित नगला महुआ निवासी भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार के घर सुबह ही एसडीएम, सीओ व पुलिस पहुंच गई और उन्हें उनके घर में ही नजरबंद कर दिया। उनको बताया गया कि उच्चाधिकारियों ने उनके कहीं जाने-आने पर रोक लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में इटावा जंक्शन की ओर जा रहे भाकियू के जिला महामंत्री संजेश कुमार, कायम सिंह, श्रीकिशन, नगर अध्यक्ष प्रवीन यादव, रामौतार, रामकिशोर प्रजापति को पुलिस ने आगे बढ़ने से रोका और फिर शास्त्री चौराहा से गिरफ्तार कर टिक्सी मंदिर चौकी ले गई।
इसके अलावा जंक्शन की ओर जाने के प्रयास में आलोक यादव, राजवीर, अखिलेश, चंदू बाबाजी, सुनील बंटी आदि को पुलिस गिरफ्तार कर सिविल लाइन थाना ले गई। अन्य स्थानों से भी पुलिस ने किसान आंदोलनकारियों को गिरफ्तार किया और पुलिस लाइन ले गई।

शाम लगभग पांच बजे सभी को छोड़ दिया गया। टीटी चौकी पर मौजूद भाकियू जिला महामंत्री संजेश कुमार ने कहा कि प्रशासन का रवैया उत्पीड़नात्मक है, हमसे प्रदर्शन करने का अधिकार छीन लिया गया है। इस उत्पीड़न से हम न दबेंगे और न ही रुकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed