{"_id":"eab20637445d48c20a82da7429ed0aae","slug":"pokso-briefed-act-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉक्सो एक्ट की जानकारी दी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉक्सो एक्ट की जानकारी दी
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sat, 04 Jul 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में शनिवार को हुई कार्यशाला में पुलिस कर्मियों को पॉक्सो एक्ट के बारे में जानकारी दी गई। इसकी अध्यक्षता एसएसपी मंजिल सैनी ने की।
विज्ञापन
उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि पीड़ित बालक की एफआईआर करने में देरी करने वाले पुलिसकर्मी अपराधियों की श्रेणी में आएंगे। उनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि मानव तस्करी रोकने को मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के क्रियान्वयन के लिए एक रेडीरिकनर तैयार की गई है।
विज्ञापन
कार्यशाला में सभी क्षेत्राधिकारियों के साथ थाना प्रभारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, आईसीपीएस के अधिकारी, चाइल्ड प्रोटेक्शन अधिकारी, यूनिसेफ/चाइल्ड लाइन के क्षेत्रिय प्रतिनिधि, डीजीसी क्रिमिनल, एएचटीयू/जेजेपीयू के अधिकारी सहित डा. रामयश सिंह यादव, सत्य प्रकाश शास्त्री, मुजिबुर्रहमान, रामस्वरूप, ऊषा अरविंद, अविनाश सिंह, मोहन गुप्ता संरक्षण अधिकारी, सचिन जैन, मुहम्मद वसीम खान आदि उपस्थित रहे।
रामवीर सिंह बने लवेदी थानाध्यक्ष
इटावा। लवेदी थाना में खाली पड़े पद पर एसएसपी ने नई तैनाती कर दी है। एसएसपी मंजिल सैनी ने उदी चौकी इंचार्ज रामवीर सिंह को लवेदी थानाध्यक्ष का पदभार सौंपा है। हाल ही में मारपीट के एक प्रकरण को लेकर लवेदी थानाध्यक्ष नासिर हुसैन को लाइन हाजिर कर दिया गया था।
वहीं श्रीधर सिंह को कचहरी की सुरक्षा जिम्मेदारी के साथ ही रीडर का पद भी सौंपा गया है। एसएसपी के रीडर भरत कुमार पांडेय को हाल ही में सिविल लाइन थानाध्यक्ष बनाया गया था।