फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   poision,etawah news,lover couple,near the temple,critical

प्रेमी युगल ने मंदिर के पास खाया जहर, हालत गंभीर

Tue, 15 Jun 2021 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
poision,etawah news,lover couple,near the temple,critical
चकरनगर। भरेह थानाक्षेत्र स्थित भारेश्वर मंदिर के पास मंगलवार सुबह प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। दोनों को बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़ा देख मंदिर के पुजारी ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया है। पुलिस की सूचना पर दोनों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

वैदपुरा के अधियापुरा गांव निवासी सूरज (22) का पड़ोसी गांव रजमऊ की प्रियंका (21) से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। सुबह दोनों बाइक से भारेश्वर मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां दोनों कुछ देर तक बैठकर बातचीत करते रहे। इसके बाद एक-दूसरे का हाथ पकड़ा और जहर खा लिया। लोगों से मंदिर के अंदर मौजूद पुजारी चंबल गिरी को जानकारी हुई।
पुजारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़े प्रेमी युगल के हाथ एक-दूसरे से छुड़ाए। इसके बाद दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
युवक व युवती के पास मिले आधार कार्ड व बाइक के कागजातों से दोनों की पहचान हुई। पुलिस ने दोनों के परिजनों को घटना की सूचना दी। इसी बीच दोनों की हालत बिगड़ती देख डॉक्टर ने उन्हें सैफई रेफर कर दिया।

दोनों के परिजन भी शाम को यूनिवर्सिटी पहुंच गए। डॉक्टरों ने दोनों की हालत नाजुक बताई है। थानाध्यक्ष गोविंद हरि वर्मा ने घटना की पुष्टि की है। उनका कहना है कि युवक की बाइक भी मौके पर खड़ी मिली है, जिसे कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed