फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Play safe vehicle, avoid accidents

सुरक्षित वाहन चलाएं, दुर्घटना से बचें

Wed, 01 Jul 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 01 Jul 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Play safe vehicle, avoid accidents

‘सड़क पर चलते समय नियमों का पालन करें। गलत दिशा से ओवरटेक करने के हादसे की आशंका ज्यादा बढ़ जाती है।’ यह बात डीएम ने विकास भवन स्थित आडिटोरियम में आयोजित गोष्ठी में कही।

विज्ञापन


गोष्ठी का आयोजन परिवहन विभाग ने बुधवार को दुर्घटना रहित दिवस (नो एक्सीडेंट डे) मनाते हुए किया था। इसके तहत विभिन्न स्कूलों से आए छात्र-छात्राओं को सुरक्षित वाहन चलवाने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम में डीएम डा. नितिन बंसल ने कहा कि दुर्घटना से बचने के लिए वाहन ओवर स्पीड में न चलाएं। उन्होंने कहा कि ज्यादातर दुर्घटनाएं लापरवाही से हो रही हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि दुपहिया वाहन हमेशा हेलमेट लगाकर चलाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल से कभी बात न करें। न ही गलत दिशा से कभी ओवरटेक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोष्ठी को एसएसपी मंजिल सैनी ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यूपी में लोग ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते हैं। दिल्ली में लोग वाहनों में सीट बेल्ट लगाकर चलते हैं लेकिन यूपी की तरफ आते ही उनकी सीट बेल्ट खुल जाती है। उन्होंने कहा कि स्कूल वाले भी नजर रखें कि कोई छात्र-छात्रा बिना ड्राइविंग लाइसेंस के दुपहिया वाहन न चलाए।

एआरटीओ प्रवर्तन वीके सिंह ने कहा कि हादसे ओवरस्पीड, ओवरलोड, नशे की हालत में वाहन चलाने से होती हैं। हर साल जागरूकता अभियान चलाने के बाद भी हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि वाहन की स्पीड कम होने से सामने वाले वाहन की गलती से भी बचा जा सकता है। इसलिए वाहन सही गति से ही चलाएं।

उन्होंने कहा कि बच्चों को जागरूक करें कि वाहन बिना लाइसेंस न चलाएं। इस दौरान गोष्ठी में मौजूद छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई।


गोष्ठी में सीओ ट्रैफिक शिवराज सिंह, गुड्डा समेत अन्य लोग मौजूद थे। दूसरी तरफ एसएसपी चौराहे के पास आंखों की जांच का कैंप लगाया गया। इस कैंप में आने वालों की निशुल्क आंखों की जांच की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed