फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Place in volleyball final of Ashok and Raman House

अशोका और रमन हाउस ने वॉलीबाल फाइनल में बनाई जगह

Fri, 04 Mar 2022 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Place in volleyball final of Ashok and Raman House
बकेवर। लार्ड मदर सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता गुरुवार से शुरू हुई। प्रतियोगिता का पहला खो-खो मैच बालिका वर्ग में अशोका हाउस और रमन हाउस के बीच खेला गया। रमन हाउस विजेता रहा। वहीं अशोका और रमन हाउस ने वॉलीबाल फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज आर के वर्मा ने टॉस कराया। पहले दिन विद्यालय के चारों हाउस के बीच 400 मीटर बालक वर्ग, 400 मीटर बालिका वर्ग, 200 मीटर बालक वर्ग, 200 मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में क्वालीफाइंग राउंड हुए।
विज्ञापन

टैगोर हाउस और अशोका हाउस के बीच पहला वॉलीबाल मैच खेला गया। अशोका हाउस ने फाइनल में जगह बनाई। दूसरा मैच रमन हाउस व अशोका हाउस के बीच खेला गया जिसमें रमन हाउस ने फाइनल में अपनी जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व प्रबंधक पप्पन, प्रधानाचार्य अवलेंद्र कुमार, उप प्रधानाचार्य विवेक श्रीवास्तव ने महोत्सव को हरी झंडी दिखाई। पीटीआई उपेंद्र सेंगर, ज्ञानेंद्र सिंह चौहान, आकाश त्रिपाठी, गोपालमानी, हिमांशु, शशांक चौहान, आदर्श चौहान, शीबा वारसी, अंशु दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed