{"_id":"69b1c8f77f2a6d7af400c9b6","slug":"pickup-collides-with-tempo-woman-dies-etawah-news-c-216-1-etw1005-139123-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: पिकअप ने टेंपो में मारी टक्कर, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: पिकअप ने टेंपो में मारी टक्कर, महिला की मौत
विज्ञापन
फोटो 37: गिरजा देवी की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
- फोटो : बंदी के कगार पर साइंस और ग्लासवेयर उद्योग, गैस का सिर्फ दो दिन का स्टॉक
भरथना। भरथना क्षेत्र में भरथना सरैया रमायन सड़क पर बुधवार शाम बंबा के पास अनियंत्रित पिकअप ने सड़क किनारे खड़े टेंपो में टक्कर मारकर दी। हादसे के बाद टेंपो पास स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से जा टकराया। इससे मंदिर का बाहरी हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही रास्ते से जा रही महिला हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल ले जाते समय महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज चालक की तलाश शुरू कर दी है।
ग्राम नगला हरलाल निवासी पूर्व प्रधान इंद्रेश बाबू ने बताया कि प्राचीन हनुमान मंदिर के पास खेतों में टमाटर लादने के लिए एक टेंपो खड़ा था। उसी दौरान सामने आ रही अनियंत्रित पिकअप चालक ने टेंपो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो पलटकर दूर जा गिरा और आसपास अफरा तफरी मच गई। टक्कर के बाद पलटा टेंपो पास स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के बाहरी हिस्से से जा टकराया, जिससे मंदिर के बाहर लगे सीमेंटेड पोल और दीवारें टूटकर क्षतिग्रस्त हो गईं।
टेंपो की टक्कर से रमायन निवासी गिरजा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। डॉक्टरों ने उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में गिरजा देवी ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से भाग गया। थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़कर जेल भेजा जाएगा।