फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   people shivered due to cold winter

Etawah News: सुबह कोहरे की धुंध, दोपहर में शीतलहर बढ़ाई ठिठुरन

Sun, 08 Jan 2023 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
people shivered due to cold winter
इटावा। रविवार को न्यूनतम पारा चार डिग्री रहा। गलन भरी सर्दी में लोग परेशान रहे। पूरे दिन शीत लहर चलती रही।
विज्ञापन

तीन दिन से लगातार पारा तीन डिग्री चल रहा था। रविवार को इसमें एक डिग्री की वृद्धि हुई लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ा। अधिकतम पारा 18 डिग्री हो गया। कोहरे की चादर छाई रही। वाहन लाइट जलाकर रेंगते रहे। बाजारों में सन्नाटा रहा। रोडवेज बसें सवारियां कम रही। चाय की दुकानों पर भीड़ रही। शाम होते ही गलन और बढ़ गई। शहर के सुंदरपुर और स्टेशन रोड पर रैन बसेरों में ठंड में ठिठुरते राहगीर पहुंचे।
शताब्दी समेत कई ट्रेनें लेट
रविवार को नई दिल्ली जाने वाली शताब्दी, आगरा से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी व नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस लेट रहीं। दिल्ली की ओर से आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस, मुरी, कालका एक्सप्रेस दो-दो घंटे व फरक्का एक्सप्रेस चार घंटे विलंब से आईं। वहीं कानपुर की ओर से आने वाली ट्रेनों में गोमती तीन घंटे, मरुधर, पटना- कोटा, प्रयागराज- बीकानेर एक्सप्रेस चार-चार घंटे, मगध एक्सप्रेस सात, पूर्वा एक्सप्रेस आठ व कैफियत एक्सप्रेस नौ घंटे लेट रही।
विज्ञापन

सर्दी में बढ़ा बिजली संकट
निबाड़ीकला। सर्दी बढ़ने के साथ कस्बे की बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई है। इसके कारण किसानों के साथ परीक्षार्थी भी परेशान हैं। निबाड़ीकला और महेवा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब 50 गांवों में रोस्टिंग के नाम पर आठ से 10 घंटे तक कटौती की जा रही है। रविवार रात एचटी लाइन में फाल्ट आने से बिजली गुल रही। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि तारों में फाल्ट की समस्या है। ओवरलोड की वजह से लुधियानी मार्ग पर लगे ट्रांसफार्मर पर आग लगने से बिजली आपूर्ति बाधित रही। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed