{"_id":"63569922214c6b41db65c208","slug":"people-celibrate-diwali-etawah-news-knp724908222","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर सतरंगी रोशनी से नहा उठा आसमान, रात भर गूंजते रहे पटाखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर सतरंगी रोशनी से नहा उठा आसमान, रात भर गूंजते रहे पटाखे
विज्ञापन
इटावा। खुशियों से भरा दिवाली का पर्व सोमवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। शाम तक खरीदारी का दौर चला। शुभ मुहूर्त होने पर लोगों ने घरों में धन की देवी लक्ष्मी, विघ्नहर्ता गणेश जी व कुबेर जी की पूजा की। पूरा शहर रोशन रहा। आसमान में सतरंगी छटा रही।
पूजन के बाद घर की छत पर दीये जलाए। बच्च्चों ने रंगोली बनाई और उनमें दीया रखा। एक-दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उपहार देने के बाद आतिशबाजी की। कुछ देर में आसमान रंग बिरंगी रोशनी से नहा गया। पटाखों की गूंज सुनाई पड़ने लगी।
मिठाइयों की दुकानों पर रही भीड़
मिठाइयों की दुकानों पर भीड़ रही। काजू कतरी और अन्य मिठाइयां 1500 रुपये किलो तक बिकीं। पैकिंग वाली ब्रांडेड मिठाइयों की अच्छी मांग रही।