{"_id":"645948cf849fb5c72d04a194","slug":"people-can-travell-to-gwalior-in-less-fair-etawha-news-c-12-1-222851-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: किराया कम, ग्वालियर तक का सफर हुआ सुगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: किराया कम, ग्वालियर तक का सफर हुआ सुगम
Tue, 09 May 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Tue, 09 May 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
इटावा। इटावा से ग्वालियर के लिए पहली मेमू स्पेशल सोमवार सुबह 7:10 बजे रवाना हुई। इसमें सफर करने वाले यात्रियों ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि कम किराये में ग्वालियर जा सकेंगे और शाम को लौट भी सकेंगे।
मेमू स्पेशल करीब 163 यात्रियों को लेकर ग्वालियर रवाना हुई। महिला यात्रियों ने ट्रेन के गेट पर सेल्फी ली। मेमू ट्रेन का भिंड तक का 45 व ग्वालियर तक का 60 रुपये किराया है। जो सरकारी बस के 166 व प्राइवेट बस के 180 रुपये से काफी कम है। इस वजह से लोगों को सुबह चलने वाली इस ट्रेन से बड़ी राहत मिली। जिले से कैंसर रोगी ग्वालियर इलाज कराने जाते हैं। उनके तीमारदारों ने भी खुशी जताई है। वहीं व्यापारी भी सुविधा मिलने से काफी खुश हैं। उनके लिए भिंड जाकर खरीदारी करना आसान हो गया।
सुविधाजनक सफर, शाम को लौट भी आएंगे
गांव विक्रमपुर निवासी सचिन सिंह ने बताया कि वह ग्वालियर जा रहे हैं। ट्रेन के चलने की जानकारी होने पर खुशी हुई। काफी अच्छी और सुविधाजनक ट्रेन है। शाम तक लौटना भी हो जाएगा।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने बताया कि उसके पिता कैंसर के मरीज हैं, उनको लेकर अभी तक निजी वाहन से जाते थे। इस ट्रेन के चलने से बड़ा आराम मिला है।
ग्वालियर में कैंसर की दवा लेने जा रहे वृद्ध अहबरन सिंह ने बताया कि अब परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी, ट्रेन भी अच्छी है सफर भी अच्छा होगा।
विपिन ने बताया कि मेमू ट्रेन की सीटें भी अच्छी हैं। चार पहिया वाहन से ग्वालियर जाने पर काफी समय लगता था। अक्सर जाम में फंस जाते थे। अब समस्या नहीं होगी।