फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   patient increcess due to climate change

Etawah News: मौसम का बदला रंग कर रहा बीमार, ओपीडी फुल

Tue, 21 Mar 2023 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 21 Mar 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
patient increcess due to climate change
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इटावा/ सैफई। मार्च में बदला मौसम का रंग लोगों को बीमार कर रहा हैं। बारिश और ठंडी हवाएं चलने से खांसी, जुकाम, बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी फुल रही। यहां 1510 और सैफई मेडिकल कॉलेज में 3300 मरीज पहुंचे।
जिला अस्पताल में डॉ. शांतनु निगम व डॉ. प्रशांत यादव ने बताया कि फ्लू चल रहा था। अब मौसम में आए बदलाव से छाती में दर्द व पेटदर्द के मरीज भी बढ़ गए हैं। ऐसे मौसम में सांस के रोगियों को सावधानी बरतने की जरूरत है। फुल कमीज पहनें। खानपान में भी सावधानी बरतें। दोनों डॉक्टरों ने 240 मरीजों को देखा।
विज्ञापन

बाल रोग चिकित्सक डॉ. शादाब आलम व डॉ. पीके गुप्ता ने कहा कि बदलते मौसम में बच्चों की विशेष देखरेख करें। छोटे बच्चों को गर्म कपड़े पहनाए रहें। किसी प्रकार की दिक्कत होने पर तत्काल चिकित्सक को दिखाएं। डॉ. पीके गुप्ता ने 78 व डॉ. शादाब आलम ने 55 बच्चों को देखा। सीने में दर्द और जलन के 115 मरीजों ने विशेषज्ञ डॉ. विकास राजपूत को दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि बदलते मौसम में सेहत का ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed