फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   papers frod for job in auraiya

नौकरी के नाम पर फोटो और कागजात लिया, पत्नी बताकर कर रहा बदनाम

Sun, 14 Jun 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
papers frod for job in auraiya
भरथना/इटावा छोटे भाई की साली से धोखाधड़ी करने के आरोप में एक युवक व उसके दो साथियों के खिलाफ थाना में मुकदमा दर्ज हुआ है। बेटी की पीड़ित मां का आरोप है कि नौकरी लगवाने के बहाने युवक ने तीन लाख रुपये के साथ शैक्षिक प्रमाणपत्र और आधारकार्ड ले लिए थे।
विज्ञापन

जिनका दुरुपयोग कर अब वह खुद को उसकी अविवाहित बेटी का पति बता रहा है। इससे उसके रिश्ता तय करने में अड़चन हो रही। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने दर्ज कराए मुकदमा में कहा कि उसके दामाद के बड़े भाई नीरज यादव ने छोटी बेटी की नौकरी लगवाने के लिए उसके पति से तीन लाख रुपये लिए थे। साथ में उसने बेटी के सभी शैक्षिक प्रमाणपत्र और आधारकार्ड भी ले लिया था। उसने न तो बेटी की नौकरी लगवाई और न ही रुपये लौटाए, बल्कि कागजातों का दुरुपयोग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट में नीरज यादव खुद को एक पार्टी का पदाधिकारी बताकर पार्टी के लेटर पैड पर अभद्र शायरी लिखकर भेजता है। धमकी दी कि वह उसकी बेटी की शादी नहीं होने देगा। आरोपी ने धोखाधड़ी कर उसकी बेटी के नाम से अंत्योदय राशनकार्ड भी बनवा लिया है।

खुद को उसकी बेटी का पति बताकर कहीं रिश्ता तय नहीं होने दे रहा। सोशल मीडिया पर भी उसने उसकी बेटियों की फोटो डाल कर अभद्र टिप्पणियां की। थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी नीरज यादव को गिरफ्तार कर मामले की जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed