फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Panchnad brand pickles start selling online

Etawah News: पंचनद ब्रांड अचार की ऑनलाइन बिक्री शुरू

Sat, 21 Feb 2026 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Panchnad brand pickles start selling online
इटावा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के सहयोग से स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए पंचनद ब्रांड के अचार की ऑनलाइन बिक्री शुरू हो गई है। यह पहल समूहों को स्वरोजगार के अवसर और स्थानीय स्तर पर मजबूत पहचान दिला रही है।
विज्ञापन




ब्लॉक महेवा की पदमा कुशवाहा ने छोटे स्तर पर अचार बनाना शुरू किया था और बाद में भगवान श्रीकृष्ण स्वयं सहायता समूह से जुड़ गईं। एनआरएलएम ने उनके आम, नींबू, हरी मिर्च आदि के अचार को पंचनद ब्रांड के तहत पंजीकृत करवाया। सीडीओ अजय कुमार गौतम ने बताया कि यह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। इस पहल को भविष्य में अन्य समूहों तक भी विस्तारित किया जाएगा।
विज्ञापन



जसवंतनगर की पूजा देवी के बाद पदमा कुशवाहा के बनाए आचार की ऑनलाइन बिक्री होगी। इससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मौका मिलेगा। आने वाले दिनों में समूह की ओर से बनाए जा रहे अन्य उत्पादों को ब्रांडिंग किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे समूह की महिलाओं को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विनय कुमार, उपायुक्त स्वरोजगार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed