{"_id":"63d95cc415e7662f84232060","slug":"panchayat-sahayak-dont-know-dm-name-etawah-news-knp7414384149-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: डीएम और एसडीएम का नाम नहीं बता पाईं पंचायत सहायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: डीएम और एसडीएम का नाम नहीं बता पाईं पंचायत सहायक
विज्ञापन
महेवा। जिला पंचायतीराज अधिकारी (डीपीआरओ) बनवारी सिंह ने मंगलवार को ग्राम पंचायत महेवा में बने पंचायत भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने पंचायत सहायक काजल से डीएम और एसडीएम का नाम पूछा तो वह नहीं बता सकीं। ग्राम पंचायत में कितने लोगों के आयुष्मान कार्ड बने हैं इस बारे में कोई जानकारी नहीं दे सकीं। डीपीआरओ ने उनका एक माह का मानदेय रोका है। सचिव को भी चेतावनी दी है।
डीपीआरओ को पंचायत भवन में दस्तावेजों का रखरखाव ठीक नहीं मिला। सफाई कर्मी की जगह उसका बेटा काम करते मिला। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। पंचायत सहायक पेंशन के लाभार्थियों के बारे में भी नहीं बता सकीं।
सचिव सोनम कुशवाहा से भी उन्होंने सवाल किए तो वह भी ठीक जवाब नहीं दे सकीं। पंचायत भवन के एक कक्ष में अवैध कब्जे पर फटकार लगाई। प्लास्टिक कूड़ा संग्रह केंद्र का निर्माण तेजी से कराने के निर्देश दिए। इससे पहले, डीपीआरओ ब्लॉक कार्यालय गए। यहां आवासों की फीडिंग तेज करने के लिए कहा। आवास लिपिक सुरजीत सिंह ने बताया कि 411 आवासों के सापेक्ष में 346 आवासों की पत्रावलियां तैयार कर फीडिंग हो चुकी है।