{"_id":"69d7ed2c1b1c01e7d4014802","slug":"panchayat-assistants-will-be-recruited-in-11-gram-panchayats-etawah-news-c-216-1-etw1004-140727-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: 11 ग्राम पंचायतों में की जाएगी पंचायत सहायकों की भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: 11 ग्राम पंचायतों में की जाएगी पंचायत सहायकों की भर्ती
विज्ञापन
इटावा। जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में रिक्त पड़े पंचायत सहायक, अकाउंटेंट-कम-डेटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। जिलाधिकारी की अनुमति के बाद डीपीआरओ रोहित कुमार ने रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी करने के निर्देश दिए हैं। चकरनगर और भरथना ब्लॉक को छोड़कर जिले के अन्य ब्लॉकों की 11 पंचायतों में यह प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
डीपीआरओ ने बताया कि बसरेहर ब्लॉक की केशोपुर कलां, किल्ली सुल्तानपुर, सुल्तानपुर राहिन के साथ ही महेवा ब्लॉक की बिधिपुर, सैदपुर, लालपुर में पंचायत सहायक की भर्ती की जाएगी। बढ़पुरा ब्लॉक के कछपुरा व बाहुरी, जसवंतनगर के अधियापुर एवं सैफई के हैवरा और ताखा के नगरिया खनाबांध में पंचायत सहायकों की भर्ती की जाएगी।
डीपीआरओ ने बताया कि रिक्त पदों पर चयन के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित करने की सूचना संबंधित ग्राम पंचायत सचिव और प्रधान की ओर से जारी की जाएगी। ग्रामीणों तक सूचना पहुंचाने के लिए गांव में मुनादी भी कराई जाएगी। पारदर्शी चयन प्रक्रिया के लिए शासनादेश के कड़े मानकों का पालन किया जाएगा। इस भर्ती से जहां ग्रामीण युवाओं को रोजगार मिलेगा, वहीं पंचायतों के रुके हुए डिजिटल कार्य भी गति पकड़ सकेंगे।