फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Oxygen production plant commissioned at Saifai Medical University

सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट हुआ चालू

Sat, 08 May 2021 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Oxygen production plant commissioned at Saifai Medical University
सैफई (इटावा)। सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय का एक ऑक्सीजन प्लांट सेना ने ठीक कर दिया है। सेना की टीम दूसरे प्लांट का कंप्रेशर भी अपने साथ आगरा ले गई है। अगले सप्ताह से दूसरा प्लांट भी ठीक होने की उम्मीद है। एक प्लांट चालू होने से विश्वविद्यालय की 50 प्रतिशत ऑक्सीजन की जरूरत पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन

सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में ऑक्सीजन के दो प्लांट हैं। दोनों प्लांट दो सालों से खराब पड़े थे। कोरोना महामारी के बीच ऑक्सीजन की किल्लत होने पर प्लांट ठीक करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने 509 आर्मी बेस आगरा की तकनीकी टीम से संपर्क किया। एक मई को सेना की 10 सदस्यीय टीम विश्वविद्यालय पहुंच गई थी। शुक्रवार को टीम कंप्रेसर व अन्य उपकरणों लेकर लौटी और प्लांट ठीक कर दिया।
विज्ञापन

24 घंटे के ट्रायल के बाद शनिवार को प्लांट चालू हो गया है। सुबह 11 बजे प्लांट ने पूरी तरह काम करना शुरू कर दिया है।
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि एक प्लांट चालू होने से विश्वविद्यालय की 50 प्रतिशत ऑक्सीजन की जरूरत पूरी हो जाएगी। दूसरे प्लांट की भी मरम्मत की जाएगी। उसका कंप्रेसर लेकर भी सेना की टीम आगरा गई है। दो तीन दिन में टीम कंप्रेशर लेकर लौटेगी। जल्द ही दूसरा प्लांट चालू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed