{"_id":"5f25b2a68ebc3e63bc3cc772","slug":"other-etawha-news-knp5745721123","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के दोनों किनारों पर बनेंगे औद्योगिक पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के दोनों किनारों पर बनेंगे औद्योगिक पार्क
विज्ञापन
ऊसराहार। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के दोनों किनारों पर औद्योगिक पार्क बनाए जाएंगे। इटावा में इसके लिए जमीन तलाशनी शुरू हो गई है। ताखा तहसील क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के जुड़ने के स्थान पर औद्योगिक पार्क बनाने के पीछे किसानों से जुड़ी फसलों के उत्पाद तैयार कराने की योजना है। इससे रोजगार के अवसर भी पैदा हो सकेंगे।
बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के निर्माण के साथ ही इसका लाभ किसानों को मिल सके, इसकी योजना भी बनाई जा रही है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे सात जनपदों चित्रकूट, झांसी, हमीरपुर बांदा, इटावा, औरैया, जालौन से होकर गुजरेगा। चित्रकूट से प्रारंभ होकर यह जनपद इटावा के ताखा तहसील क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे से जुड़ेगा। इन दोनों किनारों पर ही औद्योगिक पार्क बनाए जाने प्रस्तावित है। ताखा तहसील क्षेत्र में इसके लिए जमीन की तलाश भी शुरू कर दी गई है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे से जुड़ने के स्थान कुदरैल के आसपास जमीन का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। शासन से दो किलोमीटर लंबाई और दो किलोमीटर चौड़ाई में औद्योगिक पार्क बनाने की योजना है।
इस संबंध में तहसीलदार ताखा श्रीराम यादव ने बताया कि औद्योगिक पार्क के लिए जमीन का प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है। कुदरैल गांव के पास जमीन को तलाशा गया है हालांकि आसपास में गांव होने से पूरी लंबाई चौड़ाई की जमीन मिलने में परेशानी आ रही है। फिर भी उपलब्ध जमीन का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण को भेजा गया है।
विज्ञापन
क्या है औद्योगिक पार्क
- औद्योगिक पार्क से तात्पर्य उद्योग की स्थापना से है। एक बड़े क्षेत्र में उत्पादों को तैयार कर देश के विभिन्न स्थानों पर भेजा जाएगा इसके लिए एक्सप्रेस वे का मार्ग योजना को सुगम बनाएगा। इसकी स्थापना के साथ ही क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा हो सकेंगे। साथ ही औद्योगिक पार्क में बनाए गए उत्पादों में प्रयोग में लाई जाने वाली सामग्री को किसान अपने खेतों में उगाकर उचित मूल्य प्राप्त कर सकेंगे।
कुदरैल में कट मिलने की भी है संभावना
-ताखा तहसील क्षेत्र में अभी तक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कोई कट वाहनों के चढ़ाने उतारने के लिए नहीं बनाया गया। निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में भी कोई कट प्रस्तावित नहीं है। औद्योगिक पार्क की स्थापना यदि ताखा क्षेत्र में हुई तो लोगों की यह मांग भी पूरी होने की उम्मीद है। औद्योगिक पार्क के लिए वाहनों को उतारने चढ़ाने के लिए कट बनाया जा सकता है।
एक्सप्रेसवे के दोनों ओर होगा औद्योगिक पार्क
ऊसराहार। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के दोनों ओर एक-एक औद्योगिक पार्क बनाया जाएगा। इन पार्कों में क्षेत्रीय जरूरतों के हिसाब से उद्योग लगाए जाने की योजना है। इससे किसानों को सीधे लाभ मिल सके। औद्योगिक विकास का किसानों को सर्वाधिक फायदा पहुंचेगा। औद्योगिक पार्क में इस तरह के उत्पाद तैयार कराए जाने को प्राथमिकता रहेगी जो यहां के किसान अपनी फसलों के रूप में करते हैं। धान और आलू की पैदावार इस क्षेत्र में अधिक है। इसलिए इन फसलों के प्रसंस्करण से संबंधित उद्योग लगाने की योजना बनाई जा रही है। संबंधित उद्योग के संबंध में शासन को जानकारी भेजी गई है। संवाद