फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   OTHER

हनुमंतपुरा चौराहे पर बने घरों और दुकानों में भरा पानी

Sat, 01 Aug 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
OTHER
चकरनगर। कस्बा में हनुमंतपुरा चौराहे के पास अधूरे पड़े नाले से जलनिकासी न होने के चलते लोग खासे परेशान हैं। शनिवार को लगभग एक घंटे हुई बरसात से सड़क पर पानी जमा हो गया जो लोगों के घरों में भर गया। कस्बा के लोगों ने नाले का निर्माण कार्य पूरा कराकर समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

हनुमंतपुरा चौराहे पर वर्ष 2016 में पानी निकास के लिए लखना-सिंडौस मार्ग पर नाले का निर्माण करवाया गया था। लेकिन इसका निर्माण कार्य बीच में ही रोक दिया गया था। जिस कारण बरसात का पानी लोगों के घरों में घुस जाता है। इस समस्या के चलते महेंद्र सिंह, राजू पोरवाल, विशंभर दयाल दुबे, क्षत्रपाल सिंह, श्रीनरायण, रामबाबू, सोनेलाल प्रजापति सहित आधा सैकड़ा से अधिक लोग परेशान हैं। बाजार में पानी भरने से दुकानों में भी पानी घुस जाता है, जिससे दुकानदारों का काफी नुकसान होता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार उच्चाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया। लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके चलते शनिवार को लगातार एक घंटे हुई बरसात से समस्या और बढ़ गई है। ग्रामीणों ने सीडीओ से मौका मुआयना कर जल्द ही समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed