फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Ordinary bus service stuck due to lack of conductors

Etawah News: परिचालकों की कमी से फंसी साधारण बस सेवा

Mon, 18 Mar 2024 02:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Ordinary bus service stuck due to lack of conductors
इटावा। यात्रियों को राहत देने के लिए छोटे रूटों पर अनुबंधित बसें चलाने की योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है। परिचालकों की कमी की वजह से पूरी बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। ऐसे में होली के दिनों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


एक साल पहले सरकार की ओर से साधारण बस योजना शुरू की गई थी। इसके तहत रीजन के आठ डिपो के 20 रूटों को चिह्नित किया गया था। इन पर करीब 250 बसों का संचालन किया जाना था। आठ-नौ महीने शासन की तरफ से ही यह योजना कई नियमों के पेच में फंसी रही। अब करीब एक माह पहले इस योजना को फिर हरी झंडी मिली है, लेकिन परिचालकों की कमी की वजह से सभी रूटों पर बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

इस योजना के तहत निजी बस संचालकों से अनुबंध किया जाना था। ऐसे में करीब 8 से 10 रूटों पर अनुबंध की बात तो लगभग हो गई है, लेकिन इन बसों में परिचालक चलाने के लिए कर्मचारी विभाग के पास नहीं हैं। ऐसे में होली पर बसों का संचालन नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएम परशुराम पांडे ने बताया कि बीते दिनों 68 परिचालकों की भर्ती हुई थी। वह पहले से चल रही बसों पर ही सेट हो गए हैं। अब नई बसों के संचालन के लिए और परिचालकों की आवश्यकता है। शासन को पत्र भेजा गया है। जैसे ही शासन से अनुमति मिलेगी तत्काल भर्ती शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed