{"_id":"60ad351b8ebc3e139f5322c2","slug":"opd-starts-after-one-and-a-half-months-in-district-hospital-etawha-news-knp6303935164","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में डेढ़ माह बाद ओपीडी शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में डेढ़ माह बाद ओपीडी शुरु
विज्ञापन
इटावा। जिला अस्पताल में डेढ़ महीने बाद शुरू हुई नाक, कान, गला और आंख की ओपीडी में मंगलवार को 20 मरीज पहुंचे। 12 मरीज नाक, कान गला और आठ आंखों की जांच कराने आए थे। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक डॉक्टरों ने मरीजों की जांच कर दवाएं दीं।
नाक,कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. जेपी चौधरी ने बताया सामान्य एलर्जी, कान बहना एवं गले में खराश के मरीज ज्यादा थे। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जयदेश ने बताया सभी आठ नेत्र रोगियों को सामान्य दिक्कत थी। दवा दे दी गई है। सीएमएस डॉ. एसएस भदौरिया ने बताया कि ओपीडी खुलने की जानकारी के साथ मरीजों की संख्या बढ़ेगी।
उधर, सीएचसी, पीएचसी की ओपीडी में मरीजों की संख्या अधिक रही। चकरनगर संवाद प्रतिनिधि के अनुसार केंद्र अधीक्षक डॉॅ. अवधेश कुमार यादव ने बताया कि करीब 50 मरीज पहुंचे। कोविड गाइड लाइन के अनुसार जांच कर दवा दी गई। गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए अलग व्यवस्था की गई है। लवेदी संवाद प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी बहादुरपुर घार में छह मरीज पहुंचे। चिकित्साधिकारी डॉ. राजप्रताप कुशवाहा ने बताया कि सभी मरीज खांसी, जुकाम, बुखार के थे।