फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Only pensioners whose validity has ended should give life certificate.

Etawah News: वैधता खत्म होने वाले पेंशनर ही दें जीवित प्रमाण पत्र

Thu, 26 Oct 2023 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 26 Oct 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Only pensioners whose validity has ended should give life certificate.
इटावा। नवंबर और दिसंबर में वैधता समाप्त होने वाले पेंशनरों को ही अब जीवित प्रमाण पत्र देना होगा। कोषागार विभाग की ओर से नवंबर और दिसंबर माह में सभी की ओर से प्रमाण पत्र देने की बाध्यता को समाप्त कर दिया गया है।
विज्ञापन






मुख्य कोषाधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि जिनके जीवित प्रमाण-पत्र की वैधता माह नवंबर अथवा दिसंबर में समाप्त हो रही है सिर्फ वह लोग ही अपना जीवित प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करें। कोषागार में जीवित प्रमाण-पत्र ऑनलाइन माध्यम से jeevanpramaan.gov.in वेबसाइट पर जाकर भी जमा कर सकते है। इसके लिए बैंक पासबुक, पीपीओ संख्या, आधार संख्या की आश्यकता होती है। बताया कि एक वर्ष से अधिक अनाहरित पेंशन भुगतान के मामलों में पेंशनर्स का जीवित प्रमाण-पत्र, मृत्यु प्रमाण-पत्र के साथ कारण सहित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करना होगा। इसके बाद पेंशन भुगतान / पेंशन बंद करने की कार्यवाही होगी। किसी भी असुविधा की स्थिति में सीयूजी मोबाइल नंबर 8765923746, 8765923747 एवं 8765923744 पर संदेश भेजकर जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed