{"_id":"61ad02891dc4b01f656e1308","slug":"only-half-the-candidates-appeared-for-the-examination-etawah-news-knp6679143138","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधे अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधे अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे
विज्ञापन
इटावा। समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा रविवार को जिले के 33 केंद्रों पर कड़ी निगरानी के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। आधे से भी कम अभ्यर्थी शामिल हुए।
पहली पाली में 41.97 और दूसरी पाली में 41.76 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। लगभग 60 फीसदी अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। समीक्षा अधिकारी और समिति सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा दो पालियों में कराई गई थी।
परीक्षा की पूरी तैयारी पहले से ही कर ली गई थी। परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। इसके साथ ही लगातार निरीक्षण भी किया जाता रहा। डीएम श्रुति सिंह ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा तथा सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश यादव ने दोनों पालियों में केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान व्यवस्थाएं ठीक मिली।
परीक्षा कराने के लिए कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी पहले से ही लगा दी गई थी। पहली पाली में 14,489 अभ्यर्थियों में 6081 ने परीक्षा दी जबकि 8408 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे।
दूसरी पाली में 8439 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे, जबकि 6050 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। पिछले दिनों टीईटी की परीक्षा कराई गई थी, जो दूसरे जिलों में प्रश्नपत्र लीक हो जाने के कारण निरस्त कर दी गई थी।
उसके एक सप्ताह बाद ही समीक्षा अधिकारी की परीक्षा कराई गई। इसके लिए कड़ी निगरानी की व्यवस्था की गई थी। जो अभ्यर्थी मास्क लगाकर परीक्षा देने के लिए आए थे, उनके मास्क डस्टबिन में फेंक दिए गए। उन्हें दूसरे मास्क उपलब्ध कराए गए।
शहर में भीड़ का माहौल बना रहा। महिला अभ्यर्थियों के साथ पुरुष भी आए थे। सुबह 9.30 से परीक्षा की पहली पारी शुरू होनी थी जिसके चलते 9 बजे से ही सड़कों पर काफी भीड़ दिखाई देने लगी।
बकेवर में भी शांति से हुई परीक्षा
बकेवर। जनता कॉलेज बकेवर में रविवार को होने वाली समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी के लिए 384 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया था।
वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. नलिनी शुक्ला ने बताया कि 160 अभ्यर्थी परीक्षा देने आए। स्टेटिक मजिस्ट्रेट बीडीओ महेवा राजेश कुमार मिश्रा परीक्षा के दौरान मौजूद रहे।
सहायक केंद्र प्रभारी डॉ. पीके राजपूत ने मुख्य गेट पर टीम के साथ निरीक्षण किया। सीओ भरथना साधुराम व थाना प्रभारी बकेवर विद्यासागर सिंह फोर्स संग मौजूद रहे।