फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   One lakh twenty thousand cheated in the name of releasing the accused

Etawah News: आरोपी को छुड़ाने के नाम पर ठगे एक लाख बीस हजार

Sun, 17 Dec 2023 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 17 Dec 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
One lakh twenty thousand cheated in the name of releasing the accused
तहसील दिवस में एसडीएम के सामने शिकायत की, ठगी करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सैफई (इटावा)। थाना क्षेत्र के ग्राम हरचंदपुर में भूसा जलाने को लेकर दो पक्षों में हुए झगड़े के मामले में पुलिस ने एक युवक को अवैध राइफल के साथ गिरफ्तार कर लिया। थाने में बंद युवक को छुड़ाने के नाम पर एक राजनीतिक पार्टी के नेता के छोटे भाई ने युवक के परिजनों से एक लाख बीस हजार रुपये की ठगी कर ली। युवक के जेल जाने पर परिजन शनिवार को तहसील दिवस में पहुंचे और एसडीएम से शिकायत की। एसडीएम ने ठगी करने वाले युवक को बुलाकर पुलिस के हवाले कराया।
हरचंदपुर गांव में दयाराम व संतोष कुमार के बीच गेहूं का भूसा जलाने को लेकर झगड़ा हुआ था। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने जांच में प्रथम पक्ष दयाराम दिवाकर के पुत्र शिवाजीत सिंह के पास से 12 बोर की राइफल बरामद की थी। उसे हिरासत में लेकर पुलिस ने हवालात में बंद कर दिया था। उसे छुड़ाने के नाम पर सैफई ब्लॉक क्षेत्र के एक राजनीतिक पार्टी के मंडल अध्यक्ष के छोटे भाई ने एक लाख बीस हजार रुपये ले लिए थे।
विज्ञापन

इसके बावजूद अवैध असलहा रखने के आरोप में थाने में बंद युवक को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेशकर कर जेल भेज दिया। युवक के परिजनों को जब जानकारी हुई और वह तहसील सैफई में पहुंचे। संपूर्ण समाधान दिवस में ग्राम पंचायत बरौली कला की पूर्व प्रधान मीरा देवी ने एसडीएम सुशांत श्रीवास्तव के सामने पूरे मामला रखा। एसडीएम ने रुपये लेने वाले विकास उर्फ पिंकी यादव निवासी मटियार को मौके पर बुलाकर पूछताछ की तो उसने रुपये लेने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर एसडीएम ने आरोपी युवक को पुलिस हिरासत में लेने का आदेश देकर थाने में भेज दिया। थाना प्रभारी बलराम मिश्रा ने बताया कि हरचंदपुर में हुए झगड़े के मामले में शिवाजीत सिंह को अवैध राइफल के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं, विकास उर्फ पिंकी यादव निवासी मटियार को गिरफ्तार कर उससे रूपये को बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed