फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   On Republic Day, markets were abuzz with tricolours, and government buildings were decorated.

Etawah News: गणतंत्र दिवस पर बाजार तिरंगों से गुलजार, सज गईं सरकारी इमारतें

Sun, 25 Jan 2026 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
On Republic Day, markets were abuzz with tricolours, and government buildings were decorated.
फोटो 20::शहर की एक दुकान से गणतंत्र दिवस से जुड़ी वस्तुएं खरीदती छात्रा। संवाद
इटावा। जिले में रविवार को गणतंत्र दिवस को लेकर उत्साह चरम पर रहा। छुट्टी के दिन शहर से लेकर कस्बों तक के बाजार पूरी तरह राष्ट्रभक्ति के रंग में डूबे नजर आए। तिरंगे, बैच, झंडियों और सजावटी सामानों से दुकानें दुल्हन की तरह सजी दिखीं। वहीं देर शाम तक प्रमुख चौराहे और सरकारी कार्यालयों में सजावट चलती रही।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शहर के मुख्य चौराहा शास्त्री चौराहा, पक्का तालाब, डीएम व एसएसपी चौराहों की सजावट की गई। इसके साथ ही प्रमुख बाजार नौरंगाबाद, रामगंज सहित अन्य बाजारों में तिरंगों की जमकर बिक्री हुई। दुकानदारों ने बताया कि इस बार खादी के साथ-साथ सिल्क और पेपर के झंडों की काफी मांग रही।
विज्ञापन

स्कूलों और सरकारी कार्यालयों को भी लाइटों और फूलों से सजाया गया है, जिससे शहर की रंगत देखते ही बन रही है। बाजारों में पहुंचे बच्चों ने तिरंगे झंडों के साथ-साथ माथे पर बांधने वाली पट्टियां, तिरंगा बैच और कलाई घड़ियों की जमकर खरीदारी की। कई बच्चे अपने अभिभावकों से तिरंगा टी-शर्ट और टोपी दिलाने की जिद करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, युवाओं में तिरंगी टी-शर्ट और टोपियों का भी विशेष क्रेज देखा गया। सोमवार को जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति का माहौल बनाया जाएगा। रविवार दोपहर से ही लोगों ने घरों में तिरंगे झंडे भी लगाने शुरू कर दिए हैं। शहर के प्रमुख चौराहों पर झंडारोहण की तैयारी भी चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed