{"_id":"622b95b0f3df3f5edf77db00","slug":"on-fetival-extra-buses-will-ply-on-road-etawah-news-knp685131036","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर रोडवेज यात्रियों के लिए विशेष अभियान चलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर रोडवेज यात्रियों के लिए विशेष अभियान चलाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। होली पर भीड़ को देखते हुए सभी रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। शुक्रवार को यहां पहुंचे परिवहन निगम के नोडल अधिकारी श्याम बाबू ने जिलों के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ बैठक में इस बाबत जरूरी निर्देश दिए। बैठक के बाद उन्होंने इटावा सदर डिपो व बस स्टेंड का जायजा लिया।
नोडल अधिकारी ने कहा कि होली पर्व पर विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को सुरक्षित सफर कराया जाए। पर्व पर बड़ी संख्या में यात्रियों का आना-जाना होता है। लिहाजा व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें जिससे कि यात्रियों को परेशानी न हो।
क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया जिले के आठ डिपो से चुनाव में भेजी गईं 108 बसें एक-दो दिन में लौट आएंगी। त्योहार पर यात्रियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। बैठक में क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल, सेवा प्रबंधक एसएल शर्मा समेत सभी आठ डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक व सेवा प्रबंधक उपस्थित रहे।