Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   omr sheet per gadbadi padegi bhari

Etawah News: ध्यान से भरें ओएमआर शीट, गलती पड़ेगी भारी

Sat, 21 Jan 2023 06:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
omr sheet per gadbadi padegi bhari
निवाड़ीकला। यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 में दसवीं के विद्यार्थियों के हर विषय में 20 अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसका उत्तर अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट पर देना होगा। ओएमआर शीट की जांच कंप्यूटर से होगी। किसी भी गलती पर ओएमआर शीट की जांच नहीं हो पाएगी और अभ्यर्थी को अंक नहीं मिलेगा। परिषद ने ओएमआर शीट का नमूना और इसे भरने के निर्देश वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। ताकि इसे पढ़ और देखकर ओएमआर शीट भरने का सही तरीका सीख लें।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड द्वारा संचालित 10वीं की परीक्षा बदले पैटर्न पर होगी। परीक्षार्थियों को बहुविल्कपीय प्रश्नोत्तर के लिए ओएमआर शीट दिए जाएंगे। 70 नंबर के प्रश्न पत्र में 50 नंबर के प्रश्न वर्णात्मक प्रकार के होंगे। 20 नंबर के प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे जिसका जबाब ओएमआर शीट पर देना होगा।ओएमआर भरने में एक गलती परीक्षार्थियों को परेशानी में डाल सकती है। क्योंकि ओएमआर का मूल्यांकन स्कैनिंग मशीन व कंप्यूटर से होगा।
विज्ञापन

ऐसे में ओएमआर पर भरा जाने वाला विवरण गलत होने पर उसका मूल्यांकन नहीं किया जाएगा। बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल के निर्देशानुसार वर्ष 2022-23 की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में प्रत्येक विषय के प्रश्न पत्र में 20 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के उत्तर ओएमआर शीट पर अंकित किया जाएगा। ओएमआर शीट पर प्रश्नोत्तर किस प्रकार से अंकित किए जाएंगे, इस बाबत हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में उपयोग में आने वाली ओएमआर शीट का नमूना एवं इसे भरे जाने हेतु निर्देश परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
सावधानी से भरें ओएमआर शीट
ओएमआर शीट पर सभी प्रविष्टियां सावधानीपूर्वक भरें, उसमें कटिंग, ओवरराइटिंग कदापि न करें। ओएमआर शीट पर व्हाइटनर, ब्लेड से खुरचे नहीं, अन्यथा उत्तर का मूल्यांकन नहीं होगा। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर केवल एक ही पूरे गोले में गहरा तथा पूरा निशान लगाकर दें।

वेबसाइट पर जारी हुआ ओएमआर शीट का नमूना
परिषद की वेबसाइट यूपीएमएसपी डॉट ईडयू डॉट इन पर बोर्ड द्वारा ओएमआर का प्रारूप अपलोड कर दिया गया है जिसकी सहायता से परीक्षार्थी इसका अवलोकन कर सकते है वहीं सभी कॉलेज के प्रधानाचार्यों को भी परीक्षार्थियों को इसके बारे में सही जानकारी उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed